लाइव न्यूज़ :

MP: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जारी किए BJP में गए पूर्व मंत्रियों और विधायकों के बिकने का रेट कार्ड, इन नेताओं पर लगाया पैसा लेने का आरोप

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 17, 2020 16:56 IST

मध्यप्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वाले और उपचुनाव लड़ रहे भाजपा के 19 प्रत्याशियों का गद्दार रेट कार्ड जारी किया है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस से भाजपा गई पूर्व मंत्री और डबरा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही इमरती देवी का रेट कार्ड दिग्विजय सिंह ने नहीं जारी किए।कांग्रेस के पूर्व विधायक और मुरैना से चुनाव लड़ रहे रघुराज सिंह कंसाना के भी गद्दार रिपोर्ट कार्ड नहीं जारी किए गए हैं।

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायकों और मंत्रियों के गद्दार रिपोर्ट कार्ड जारी किए. पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर यह गद्दार रेड कार्ट जारी करते हुए कांग्रेस से भाजपा मे गए मंत्रियों और विधायकों के 35-35 करोड़ में बिकने का आरोप लगाया.

मध्यप्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वाले और उपचुनाव लड़ रहे भाजपा के 19 प्रत्याशियों का गद्दार रेट कार्ड जारी किया है. जबकि  कांग्रेस से भाजपा गई पूर्व मंत्री और डबरा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही इमरती देवी और कांग्रेस के पूर्व विधायक और मुरैना से चुनाव लड़ रहे रघुराज सिंह कंसाना के गद्दार रिपोर्ट कार्ड जारी नहीं किए.

माना जा रहा है कि उन्होंने उपचुनाव के जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इमरती देवी और रघुराज कंसाना पर हमला करने   से बचे. दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व मंत्रियों और विधायकों पर 35-35 करोड़ रुपए में बिकने का आरोप लगाया.

दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पेज पर लिखा है कि लोकतंत्र के बही खाते में जो लोग कांग्रेस से गद्दारी कर 35-35 करोड़ में बिके उन्हें जिन लोगों ने उन्हें वोट दिए उसमें से वोट देने वालों को उनका हिस्सा देना चाहिए. जब तक उन्हें उनका 35 करोड़ में से हिस्सा ना मिले तब तक उन्हें वोट नहीं देना चाहिए.

सिंह ने रेट कार्ड जारी करते हुए लिखा है कि मासूम जनता के वोट बेचने वाले विधायक हेतु, गद्दार रेटकार्ड. रेटकार्ड में उन्होंने प्रत्याशी के विधानसभा क्षेत्र के नाम, फोटो, 2018 में मिले वोट और प्रतिवोट मतदाता को कितना पैसा मिले इसकी दर लिखी है.

सिंह जिनके रेट कार्ड जारी किए हैं, उनमें पोहरी से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा, गोहद से भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव, भाण्डेर से भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सिरोनिया, सांची से भाजपा प्रत्याशी डा प्रभुराम चौधरी, ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल, हाटपिपल्या से भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, नेपानगर से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर, बड़ामलहरा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह लोधी, मांधाता से भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल, बदनावर से भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी राम सिलावट, अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी बिसाहु लाल सिंह, बमोरी से भाजपा प्रत्याशीे महेन्द्र सिंह सिसोदिया, दिमनी से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज दंडोतिया, सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग, करेरा से भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव, सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद राजपूत, ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर है. गौरतलब है कि सिंह ने  डबरा से इमरती देवी और मुरैना के रघुराज सिंह कंसाना के गद्दार रिपोर्ट कार्ड जारी नहीं किए हैं. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशदिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप