लाइव न्यूज़ :

अपनी ही पार्टी पर कांग्रेस नेता का हमला, कहा- राहुल गांधी माफी मांगें, हमने किसानों के ऋण माफ नहीं किए

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 19, 2019 15:14 IST

कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह का कहना है कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर कई तरह के आरोप लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी पर जमकर हमला बोला।लक्ष्मण सिंह ने कहा कि किसानों की ऋण माफी का वादा पूरा नहीं हो पाया।कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मण सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी से किसानों से मांफी मांगने तक की बात कह डाली। लक्ष्मण सिंह ने भोपाल में समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''हम राज्य में किसानों की ऋण माफी के वादे को पूरा नहीं कर सके। राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए और उनसे स्पष्ट करना चाहिए कि कब तक उनकी कर्ज माफ किए जाएंगे। इससे उन किसानों तक अच्छा संदेश जाएगा जो गुस्से में हैं।''

बता दें कि लक्ष्मण सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई हैं। वह पांच बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके हैं। लक्ष्मण सिंह एक बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से भी सांसद रह चुके हैं। बीजेपी में रहने के बाद वह फिर से कांग्रेस में आ गए थे। 

लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए कहा, ''पार्टी का नेतृत्व केवल कुछ चुनिंदा नेताओं से मिलता है। अगर इस तरह से यह जारी रहता है तो पता नहीं पार्टी के साथ क्या होगा। अगर पार्टी को मजबूत बनाना है तो नेतृत्व को अपने कार्यकर्ताओं से मिलना चाहिए और इस तरह 2024 में कांग्रेस सत्ता में आने के काबिल बनेगी।''

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान और कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य में किसानों के ऋण माफ करने की घोषणा की थी। राज्य में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी कांग्रेस के किसानों की ऋण माफे के वादे को लेकर निशाना साधा जाता रहा है। वहीं, राज्य की कमलनाथ सरकार के लिए उनकी ही पार्टी की ओर से उठ रहे सवाल विपक्षी दलों को उस पर हमलावर होने के लिए मौका देने के लिए काफी होंगे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसदिग्विजय सिंहराहुल गांधीसोनिया गाँधीकमलनाथशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण