लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः दो गुटों में हिंसक झड़प; दुकान, मकान समेत कई मोटरसाइकिलों में लगाई गई आग, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: May 12, 2022 07:50 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, एक पक्ष द्वारा दूसरे को रोककर बात करना चाहा, लेकिन बातों बातों में कहासुनी हो गई, जिसमें बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देजमीन विवाद को लेकर दो गुटों में कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हुईइस घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं हिंसा वाले गांव में भारी पुलिसबल तैनात किए गए हैं

राजगढ़ः  मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के करेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया जिसके बाद उपद्रवियों ने कुछ मकानों, दुकानों और मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। यही नहीं उन्होंने पुलिस के वाहनों पर भी पथराव किया। इस हिंसक झड़प में कई के घायल होने की सूचना है।

राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, करेड़ी गांव में दो गुटों में झड़प हो गई। एक दुकान और 2-3 मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत सामान्य है। बकौल पुलिस अधिकारी, हमने आंसू गैस के गोले छोड़ कर भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति नियंत्रण में है।

बताया जा रहा है कि  पूर्व सरपंच मोहन वर्मा, हुकुम वर्मा व गांव के ही अल्लाह वेली के परिवारों के बीच में पुरानी जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चला आ रहा था। इसको लेकर बुधवार कहासुनी हुई जिसके बाद इसने हिंसक रूप ले लिया। पूर्व सरपंच मोहन वर्मा व उनके भाई हुकुम वर्मा पर सामने वाले पक्ष के लोगों ने तलवार व टामी से हमला कर दिया। 

रिपोर्ट के मुताबिक, एक पक्ष द्वारा दूसरे को रोककर बात करना चाहा, लेकिन बातों बातों में कहासुनी हो गई, जिसमें बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मकान, दुकानों में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस के वाहनों पर भी पथराव किए गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसे सांप्रदायिक रंग भी दिया जा रहा है। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

 

टॅग्स :Madhya Pradeshलोकमत हिंदी समाचारLokmat hindi news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप