लाइव न्यूज़ :

MP-CG Voting Updates: मध्य प्रदेश में वोटों की बारिश, 73.01 % मतदान, देखें जिलेवार विवरण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 17, 2023 21:42 IST

Assembly Elections 2023: 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। मध्य प्रदेश के 230 सीट पर वोट डाले गए।

Open in App
ठळक मुद्देबहुमत के लिए 116 सीट की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में 70 सीट पर मतदान हुआ। 20 सीट पर पहले ही वोट डाले गए थे।

Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गया। सौसर विधानसभा क्षेत्र में अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी अंकित त्रिपाठी एवं सौसर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धरमवीर सिंह नागर ने मतदान किया। शुक्रवार को कुल 73.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

चुनाव आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध रात नौ बजकर 20 मिनट को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, राज्य में मतदान का प्रतिशत 73.01 प्रतिशत रहा। आंकड़े अभी अद्यतन किए जा रहे हैं इसलिए देर रात तक अंतिम आंकड़ों में कुछ बदलाव हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में 68-15 प्रतिशत मतदान हुआ है। 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। मध्य प्रदेश के 230 सीट पर वोट डाले गए। बहुमत के लिए 116 सीट की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में 70 सीट पर मतदान हुआ। 20 सीट पर पहले ही वोट डाले गए थे। मप्र चुनाव के लिए शुक्रवार को हो रहा मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। आगर-मालवा में सबसे ज्यादा 82 फीसदी मतदान, भोपाल में सबसे कम हुआ है।

नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में मतदान अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया, जबकि राज्य के बाकी इलाकों में मतदान शाम छह बजे तक जारी रहा। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी 230 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि बालाघाट जिले की नक्सल प्रभावित बैहर सीट पर 84.81 प्रतिशत, लांजी में 75.07 प्रतिशत और परसवाड़ा में 81.56 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक 86.19 प्रतिशत मतदान नीमच जिले के जावद में तथा सबसे कम 50.41 प्रतिशत मतदान भिंड में हुआ। राज्य में चुनाव मैदान में कुल 2,533 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती एवं कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावAssemblyविधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो