लाइव न्यूज़ :

MP Cabinet Expansion News: CM मोहन के मंत्रिमंडल का नया फॉर्मूला ‘L’, विधानसभा सत्र के बाद कैबिनेट विस्तार होने की संभावना

By आकाश सेन | Updated: December 19, 2023 16:43 IST

भोपाल: एमपी के नए कप्तान यानी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की नई टीम के ऐलान को लेकर नए - नए फॉर्मूले सामने आ रहे है। पहले माना जा रहा था कि गुजरात फॉर्मूले के तहत मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिसमें सभी नए विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है। लेकिन अब नया एल फॉर्मूला सामने आया है। जिसके तहत प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों या तो प्रदेश के सभी संभागों से एक एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। जिससे साफ है कि मिशन 29 की झलक डॉ मोहन यादव की कैबिनेट विस्तार में देखने को मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देCM मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार फिलहाल टला !नए लोकसभा फॉर्मूले के तहत होगा टीम मोहन का विस्तार।पूर्व सांसदों के साथ जातिगत संतुलन के साथ बनेगी टीम मोहन।कई नए चेहरे भी नजर आएंगे कैबिनेट में।विधानसभा सत्र संपन्न होने के बाद होगा कैबिनेट का विस्तार ।

भोपाल: मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शपथ ग्रहण के बाद से ही सभी की निगाहें मंत्रिमंडल पर टिकी हुई है। कैबिनेट में लोकसभा सीटों को कवर करने का फॉर्मूला लागू हो सकता है। बताया जा रहा है कि एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार किया जा सकता है।

मोहन यादव की कैबिनेट में लोकसभा सीट का फॉर्मूला लागू हो सकता है। मंत्रिमंडल में लोकसभा चुनाव के चलते फॉर्मूले पर मंथन किया जा रहा है। लोकसभा सीटों के गणित से फिलहाल कैबिनेट विस्तार अटका हुआ है। मंत्रिमंडल छोटा रहेगा, इसलिए अधिक उलझन हो रही है। विधानसभा सत्र के बाद एमपी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें लगाई जा रही है।

‘L फॉर्मूले’ में ये होगा खास

यह भी बताया जा रहा है कि इस बार नए पुराने चेहरों को मौका दिया जा सकता है। दूसरा इस बार हर लोकसभा सीट से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। तीसरा, जातिगत समीकरण साधने के लिए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। चौथा, सांसदी छोड़कर आए नेताओं को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती हैं।

रविवार को जेपी नड्डा से CM मोहन यादव समेत अन्य नेताओं ने की थी मुलाकात

इसके पहले रविवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीएम डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल, बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल के साथ, एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा की बैठक हुई थी। बैठक में लगभग नाम तय हो गए थे। नए चेहरों के साथ कुछ पुराने चेहरों को भी मंत्रिमंडल में जगह देने पर सहमति बनी थी। इस चुनाव में 33 में से 31 मंत्रियों को टिकट दिया गया था। इसमें से 12 चुनाव हार गए, जबकि 19 मंत्री चुनाव जीतकर फिर विधानसभा पहुंचे हैं। हालाकी की माना जा रहा था कि 19 दिसंबर को ही मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा । लेकिन एक बार फिर टीम मोहन के विस्तार पर विराम लग गया है ।

इन्हें बनाया जा सकता हैं मंत्री

प्रदेश में 15 से 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। उसके बाद जरुरत पड़ने पर विस्तार किया जा सकता है। कैबिनेट विस्तार की सूची लगभग तैयार कर ली गई है। जिसमें प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, रीति पाठक राव उदय प्रताप सिंह, गोविंद राजपूत, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट जैसे बड़े नाम लिस्ट में शामिल है।

सिंधिया समर्थकों के कट सकते हैं नाम !

इस बार की कैबिनेट में सिंधिया समर्थक विधायकों के चेहरे कम दिखाई दे सकते हैं। सिंधिया समर्थक विधायकों के नाम कट सकते है। मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जाति समीकरण को देखकर कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता हैं।

विधानसभा सत्र के बाद होगा कैबिनेट का विस्तार

एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है। बताया जा रहा है कि सत्र के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री व नरसिंहपुर से बीजेपी विधायक प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि था मेरे अनुभव के हिसाब से बीच सदन में कैबिनेट का विस्तार नहीं होता, बाकी देखो क्या होता है। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे है कि विधानसभा सत्र के बाद ही मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

ऐसे में पूर्व सीएम शिवराज ने भी नड्डा से मुलाकात की है।अब माना जा रहा है कि पार्टी मिशन 2024 यानी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एल फॉर्मूले पर काम करेगी । जिसके लिए दिल्ली से भी संदेश आ चुका है। सभी लोकसभा सीटों में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों को ध्यान में रखकर अब टीम मोहन का विस्तार होगा।  ऐसे में देखना ये अहम है कि फॉर्मूले एल में कौन कौन से विधायक फिट बैठते है और किसे मंत्री पद का तोहफा मिलता है। लेकिन पूर्व सांसद और सीनियर विधायकों की क्या भूमिका होगी ये भी देखना बेहद दिलचस्प होगा ।

टॅग्स :Madhya Pradeshभोपालजेपी नड्डाशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhanमोहन यादवMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?