लाइव न्यूज़ :

MP Bypoll Exit Poll: ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में कमलनाथ ने लगाया सेंध, बची रही शिवराज सरकार

By अनुराग आनंद | Updated: November 7, 2020 19:50 IST

ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर ‘महाराज’ के साथ-सिंधिया घराने की पूरी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देMP के जिस दर्जन भर सीटों पर कांग्रेस चुनाव जीत रही है, वहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के नेताओं की हार होने वाली है।भाजपा को मध्य प्रदेश उपचुनाव में 46% वोट मिलने की संभावना है। 

नई दिल्ली:मध्य प्रदेशउपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। लेकिन, इससे पहले एग्जिट पोल से साफ हो गया कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार खतरे से बाहर है।

एग्जिट पोल की मानें तो ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाने में कांग्रेस व कमलनाथ को सफलता जरूर मिली है, लेकिन शिवराज सरकार गिराने में कमलनाथ कामयाब नहीं हो पाए हैं। 

दरअसल, आजतक एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक, MP उपचुनाव में 28 में से बीजेपी को 16 से 18 सीट मिलने का अनुमान है। 

इसके साथ ही एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में बताया गया है कि उपचुनाव में कांग्रेस को 10 से 12 सीट मिलने की संभावना है। कांग्रेस को यहां 43% वोट मिलने की संभावना है। जबकि भाजपा को उपचुनाव में 46% वोट मिलने की संभावना है। 

बता दें कि मध्य प्रदेश उपचुनाव में उम्मीदवारों के साथ-साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। मार्च से प्रदेश की राजनीति के केंद्र में रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की भविष्य की राजनीति का बहुत कुछ 10 नवंबर को आने वाले नतीजे तय करेंगे। ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर ‘महाराज’ के साथ-सिंधिया घराने की पूरी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। ऐसे में साफ है कि जिस दर्जन भर सीटों पर कांग्रेस चुनाव जीत रही है, वहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के नेताओं की हार होने वाली है।

मध्यप्रदेश के इन 28 सीटों पर सिर्फ सिंधिया व शिवराज नहीं बल्कि प्रदेश सरकार के एक दर्जन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें ज्यादातर मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधियाउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील