लाइव न्यूज़ :

MP Board Results 2018: साइबर कैफे ही नहीं मोबाइल पर भी देखें एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट, 14 को होंगे जारी 

By धीरज पाल | Updated: May 12, 2018 13:15 IST

MP Board Results 2018: मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 14 मई को जारी किया जाएगा। रिजल्ट की पुष्टि बोर्ड के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले की थी। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट Mpbse.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं।

Open in App

भोपाल, 11 मई: मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (Madhya Pradesh Board Results 2018) 14 मई को जारी किया जाएगा। रिजल्ट की पुष्टि बोर्ड के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले कर दी थी। छात्र रिजल्ट की तैयारियां कर लें। इसके बाद छात्र अपने भविष्य के लिए नई कक्षाओं में एडमिशन लेंगे। बता दें कि छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद थोड़ा परेशान होते हैं क्योंकि बहुत बार रिजल्ट की वेबसाइट हैक हो जाती है। उस वक्त छात्रों की बेचैनी बढ़ जाती है। आज हम छात्रों को बता दें कि रिजल्ट दो विकल्प से आसानी से देख सकते हैं। पहला इंटरनेट के माध्यम से और दूसरा SMS के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

इसके अलावा छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट Mpbse.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं या अन्य वेबसाइट Mpresults.nic.in पर भी देखें जा सकते हैं। बता दें कि इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं (MPBSE Class 10th/12th Results 2018) में कुल 19.22 लाख छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे। बोर्ड ने 10 की परीक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की थी। 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। 

इन स्टेप्स से चेक करें MP Board 10वीं और 12वीं के रिजल्टः-

- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (mpbse.nic.in) में लॉन इन कीजिए।- कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट्स के लिए (MPBSE 10th HSC Result 2018 / MPBSE HSSC Result 2018) पर क्लिक कीजिए।- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि अंकित कीजिए।- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट MP 10th / 12th Result 2o18 Madhya Pradesh Board स्क्रीन के सामने आ जाएगा।- इसे बाद आप MPBSE 10th HSC Result 2018 and MPBSE 12th HSSC Results 2018 सेव करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

छात्र MPBSE Board 2018 Result SMS द्वारा ऐसे देखेंMPBSE Class 10 Results 2018 के लिए- SMS - MPBSE10ROLLNUMBER - Send it to 56263

MPBSE Class 12 Science/Arts/Commerce Examination Result 2018 के लिए- SMS - MP12ROLLNUMBER - Send it to 56263

साल 2017 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 12 मई को घोषित किए गए थे और 2016 में दोनों कक्षाओं के रिजल्ट 25 मई को घोषित किए गए थे।  साल 2017 में एमपी बोर्ड 10वीं में कुल 49.86 फीसदी छात्र पास हुए थे, वहीं 12वीं में 67.87 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

माध्यमिक शिक्षा मंडल या मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,  भारत के मध्य प्रदेश राज्य के स्कूली शिक्षा का एक मंडल है, जो राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली के नीति संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा को निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करता है। यह विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित और नियंत्रित करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों का निर्धारण, परीक्षा आयोजित करना, महाविद्यालयों के साथ संबद्धता प्रदान करना आदि शामिल हैं।  

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सएमपीबीएसई.एनआईसी.इनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप