लाइव न्यूज़ :

MP Board: एमपी बोर्ड परीक्षा, परीक्षाओं पर लोकसभा चुनाव का असर, फरवरी में हो सकती है परीक्षाएं

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 10, 2023 18:31 IST

विधानसभा चुनाव के बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के कारण बोर्ड परीक्षाएं इस बार फरवरी में आयोजित हो सकती है। एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल घोषित करने की तैयारी शुरु कर दीहै।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी बोर्ड परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जल्द होगा जारी5 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित हो सकती है परीक्षाएं

कब हो सकती है परीक्षा

MP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का फाइनल टाइम टेबल जारी नहीं हुआ है। MP बोर्ड के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एकेडमिक कैलेंडर के हिसाब से जुलाई 2023 में बनाया गया एग्जामिनेशन कैलेंडर (प्रस्तावित) वायरल हो रहा है। आधिकारिक टाइम टेबल आगामी दिनों में जल्द घोषित किया जाएगा।

एमपी बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा फरवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेंगी।एमपी बोर्ड के इससे पहले एकेडमिक कैंलेडर जारी किया गया था। उसके हिसाब से जो प्रस्तैवित कैैलेंडर तैयार किया गया है। उसमें अप्रैल और मई में  होने वाले  संभावित लोकसभा चुनाव 2024 से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षाएं पूरा करने का कार्यक्रम तैयार होना प्रस्तावित है। एमपी बोर्ड के पुराने जारी कार्यक्रम के मुताबिक दसवीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रस्तावित है। जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक होना प्रस्तावित है। बोर्ड परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक ही होंगी।जिसके लिए छात्रों को 8:00 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एमपी बोर्ड प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत तहत कक्षा दसवीं का पहला पेपर 5 फरवरी को हिंदी के साथ होगा। जबकि आखिरी पेपर 28 फरवरी को एनएसक्यूएफ और आई का हो सकता है। इसी तरीके से 12वीं बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर 6 फरवरी को हो सकता है। 12वीं बोर्ड के पेपर की शुरुआत हिंदी के पेपर से हो सकती है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बोर्ड का आखिरी पेपर 4 मार्च 2024 को कृषि और होम साइंस का हो सकता है।

एमपी बोर्ड के जारी कार्यक्रम के तहत परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले छात्रों को परीक्षा हाल में पहुंचना होगा। इसके बाद छात्रों को एंट्री नहीं मिलेगी । एमपी बोर्ड के टाइम टेबल की आधिकारिक जानकारी वेबसाइट mpbse.in पर जल्द जारी होगी।  

टॅग्स :Madhya PradeshMP Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए