लाइव न्यूज़ :

MP BJP-CONGRESS: बुंदेलखंड विकास के साथ है या विरोध में?, सीएम मोहन यादव ने जयराम रमेश से पूछे सवाल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2024 18:28 IST

MP BJP-CONGRESS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जयराम रमेश ने जो आपत्ति जताई उसके पीछे भाव राहुल गांधी और कांग्रेस परिवार के हैं। कांग्रेस की लाइन ही विकास विरोधी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगता है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर निशाना साधा है। 

MP BJP-CONGRESS: केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस में ठन गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर निशाना साधा है। डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां हम विकास के काम और गरीबों की सेवा करते हैं, जहां हमारे संकल्पों के बलबूते पर समाज हमारे साथ आय़ा वहां कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जयराम रमेश ने जो आपत्ति जताई उसके पीछे भाव राहुल गांधी और कांग्रेस परिवार के हैं। कांग्रेस की लाइन ही विकास विरोधी है।

यादव ने पूछा कि आखिर किसी कांग्रेस नेता ने बुंदेलखंड में पानी आने पर प्रसन्नता क्यों नहीं जताई।  कांग्रेस बताए कि वो बुंदेलखंड के विकास के साथ है या विरोध में. वो क्यों केन बेतवा लिंक परियोजना की प्रशंसा क्यों नहीं करती। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करने जा रहे हैं, वह मध्य प्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य के लिए गंभीर खतरा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "पर्यावरण और वन को लेकर अपनी 'कथनी' और 'करनी' में अंतर का प्रधानमंत्री आज एक और सबूत दे रहे हैं।

वह जिस केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करने जा रहे हैं, वह मध्य प्रदेश के पन्ना बाघ अभ्यारण्य के लिए गंभीर खतरा है।" उन्होंने कहा, "पन्ना की कहानी अपने आप में अद्भुत है। 2009 की शुरुआत तक वहां बाघों की आबादी पूरी तरह से खत्म हो गई थी, लेकिन उसी वर्ष शुरू किए गए सबसे सफल बाघ पुनरुद्धार कार्यक्रम की बदौलत, 15 साल बाद, वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व में छोटे-बड़े मिलाकर 90 से अधिक बाघ हैं। ये पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।"

रमेश ने दावा किया कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से उस बाघ अभयारण्य का 10 प्रतिशत से अधिक मुख्य क्षेत्र जलमग्न हो जाएगा। रमेश का कहना है, "न सिर्फ बाघों के आवास बल्कि गिद्ध जैसी अन्य प्रजातियां भी नष्ट हो जाएंगी। पारिस्थितिकी तंत्र दो भागों में बंट जाएगा। 23 लाख से ज़्यादा पेड़ काटे जाने हैं। निर्माण गतिविधियों के कारण गंभीर रूप से व्यवधान उत्पन्न होगा।

तीन सीमेंट कारखानों की योजना बनाई जा रही है, जिनमें से एक पार्क के आसपास पहले ही चालू हो चुका है।" कांग्रेस नेता ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि यह सब तब किया जा रहा है, जब इतनी अधिक पारिस्थितिकी क्षति पहुंचाए बिना भी परियोजना (जैसे बांध को नदी के ऊपरी हिस्से में स्थानांतरित करना) को क्रियान्वित करने के विकल्प मौजूद हैं।

टॅग्स :Madhya Pradeshbhopalकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?