लाइव न्यूज़ :

सांसद अतुल राय को मृत्‍युदंड मिले: आत्मदाह करने वाली युवती की मां

By भाषा | Updated: August 28, 2021 12:06 IST

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती की मां ने सांसद को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है। राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने अपने मित्र के साथ गत 16 अगस्त को देश की राजधानी में उच्चतम न्यायालय के सामने आत्मदाह कर लिया था। गंभीर रूप से झुलसी युवती की 24 अगस्त को और उसके साथी की उससे पहले मौत हो गई थी। आत्‍मदाह करने से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा लोगों के साथ साझा की थी। युवती की मां ने बलिया जिले में अपने गांव में शुक्रवार शाम संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार सांसद अतुल राय को फांसी की सजा मिले। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी बेटी बेहद प्रतिभावान थी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह जरूर कुछ न कुछ बनती लेकिन उसने तड़प-तड़प कर जान दी है। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी की मौत के जिम्मेदार सांसद अतुल राय को भी फांसी की सजा हो।’’उन्होंने कहा कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, फिर भी परिवार अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई पूरी शिद्दत से लड़ेगा। युवती की मां ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि इंसाफ की लड़ाई में परिवार को प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। युवती वाराणसी में पढ़ाई कर रही थी और उसने मई 2019 में वहां के लंका थाने में राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती और उसके सहयोगी को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने और आरोपी के साथ मिलकर झूठे साक्ष्‍य बनाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को अतुल राय और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मामला दर्ज कर अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। राय पहले से ही जेल में है। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ''पीड़िता एवं उसके सहयोगी द्वारा 16 अगस्‍त को उच्चतम न्यायालय के समक्ष आत्मदाह का प्रयास करने के संबंध में शासन ने पुलिस महानिदेशक (पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड) एवं अपर पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा संगठन), लखनऊ की एक संयुक्‍त जांच समिति गठित की थी।’’ उन्होंने कहा,‘‘ संयुक्‍त जांच समिति ने अपनी अंतरिम जांच आख्‍या में पीड़िता एवं उसके सहयोगी गवाह को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने तथा अन्‍य आरोपों में सांसद अतुल राय और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर, को प्रथम दृष्टतया दोषी पाया तथा उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना करने की संस्तुति की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील