लाइव न्यूज़ :

MP Assembly Elections:कमलनाथ के कांग्रेस का चेहरा होने को लेकर गोविंद सिंह और सज्जन सिंह वर्मा के बीच जुबानी जंग, जानें क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2023 14:34 IST

MP Assembly Elections: दिल्ली में 29 मई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।गोविंद सिंह और कमलनाथ के करीबी विधायक सज्जन सिंह वर्मा के बीच जुबानी जंग देखने को मिली।

भोपालः कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ को राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना को लेकर पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

दिल्ली में 29 मई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी। उसके बाद, विधानसभा में विपक्ष के नेता गोविंद सिंह और कमलनाथ के करीबी विधायक सज्जन सिंह वर्मा के बीच जुबानी जंग देखने को मिली।

बैठक में भाग लेने के बाद सिंह ने कहा था, ‘‘कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। पहले से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करना कांग्रेस की परंपरा नहीं है। जनता विधायकों का चुनाव करेगी, जो मुख्यमंत्री चुनेंगे।’’ इस पर पलटवार करते हुए वर्मा ने कहा, ‘‘गोविंद सिंह जी कभी-कभी भूल जाते हैं कि क्या विधायकों ने उन्हें विपक्ष का नेता चुना है? नहीं, उन्हें विधायकों ने नहीं चुना था।

वह वरिष्ठ थे, इसलिए हम भी विपक्ष के नेता के रूप में उनकी नियुक्ति पर सहमत हुए।’’ वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग और पार्टी के नेता कमलनाथ को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वर्मा ने कहा, ‘‘(राहुल गांधी की बैठक में) उपस्थित सभी 22 नेताओं ने कमलनाथ को अपना नेता स्वीकार किया था। यह रिकॉर्ड में है।

सभी नेताओं ने स्वीकार किया कि 2023 का चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।’’ इस बीच, रविवार को सिंह ने एक वीडियो बयान जारी कर दावा किया कि मीडिया ने उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि सभी वरिष्ठ नेताओं ने कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है ...

मैंने कई बार कहा है कि वह हमारी पार्टी के नेता हैं।’’ हालांकि, सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद और विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है। इस बीच, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि पार्टी के नेता चाहते हैं कि कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाए।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो