लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: 12 जिलों के 454 गांव बाढ़ से घिरे, CM शिवराज बोले- पीएम मोदी को स्थिति के बारे में दी जानकारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 30, 2020 17:26 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आज पांच जिलों का हवाई सर्वे किया है- देवास, हंडिया, होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन। नर्मदा नदी का पानी समुद्र की तरह दिख रहा है। अभी भी गांव के गांव पानी में डूबे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिवराज ने कहा, मध्य प्रदेश के सभी नागरिक धैर्य रखें और सावधानी बरतें। बहुत जल्द हालात सामान्य होंगे।सीएम शिवराज ने भरोसा दिलाया है कि प्रशासन पूरी तत्परता व सजगता के साथ फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करने में लगा है।

भोपाल:  मध्य प्रदेश में बाढ़ से घिरे 12 जिलों के 454 गांवों में से लगभग 7 हजार लोगों को निकल लिया गया है. बाढ़ से घिरे इन लोगों को भारतीय वायु सेना और एनडीआरएफ के साथ ही जिला प्रशासन और होमगार्ड की मदद से निकला गया है. बाढ़ से घिरे 40 गांव के 12 सौ लोगों को निकाले जाने पर काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद बाढ़ प्रभावित देवास, हरदा, होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिलों में बाढ़ के हालातों को हवाई निरीक्षण किया और अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों के लिए निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों के हवाई दौरे के पहले संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवगत करा दिया गया है. प्रदेश में रेस्क्यू आपरेशन के माध्यम से करीब 7 हजार लोगों को सुरक्षित कर दिया गया है. इस अभियान में वायुसेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह किया है.

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रदेश के करीब 454  ग्राम बाढ़ से प्रभावित है. आवश्यकतानुसार सेना का सहयोग भी लिया जा रहा है. मुख्यमंत्री  चौहान ने बताया कि नर्मदांचल के कुछ हिस्सों में 20 वर्ष पूर्व हुई अतिवर्षा का रिकार्ड टूटा है.

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि बालाघाट जिले में जो बाढ़ प्रभावित ग्राम कुलमी के निवासी हैं. इन्हें एअरलिफ्ट कर लिया गया है. बालाघाट जिले के 3 लोगों को एअरलिफ्ट किया गया है, होशंगाबाद जिले के कुछ गांवों बांद्राभान आदि में आर्मी और एनडीआरएफ की टीम उनको निकालेगी सीहोर जिले में भी कुछ गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं. 

प्रशासन लगातार उनके संपर्क में बना हुआ जरूरत पड़ी तो एनडीआरएफ की टीम के साथ आर्मी के जवान हमारी मदद करेंगे. आर्मी के कॉलम नसरुल्लागंज और शाहगंज को बेस बनाकर आसपास के  लोगों की मदद करेंगे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी