लाइव न्यूज़ :

MP: कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी के किसान आक्रोश आंदोलन में कैलाश विजयवर्गीय सहित 247 गिरफ्तार, रिहा

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 5, 2019 05:54 IST

एसडीएम राकेश त्रिपाठी के अनुसार गिरफतार किए गए सभी भाजपा नेताओं को 50-50 हजार के मुचलका जमानत पर रिहा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपाईयों का आरोप था कि जबसे कांग्रेस की सरकार आई, तभी से प्रदेश के किसानों पर उपेक्षा के बादल मंडराने लगे ।कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, वह सभी वादों से मुकर गई है।

प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ सोमवार को किसान आंदोलन किया गया। तरणताल चौराहे से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जाते समय भाजपाईयों को गिरफतार किया गया।बाद में दशहरा मैदान में अस्थाई जेल से प्रशासन और पुलिस ने 247 गिरफतार भाजपाईयों को रिहा किया।आंदोलन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय एवं सांसद  अनिल फिरोजिया के नेतृत्व में किया गया।

भाजपाईयों का आरोप था कि जबसे कांग्रेस की सरकार आई, तभी से प्रदेश के किसानों पर उपेक्षा के बादल मंडराने लगे । कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, वह सभी वादों से मुकर गई है। इतना ही नहीं अतिवृष्टि के कारण अपनी फसलों को पूरी तरह बर्बाद होते देखने के बाद किसान खुद को असहाय और ठगा सा महसूस कर रहा है। 

इस विषम परिस्थिति में भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुम्भकर्णी नींद में सो रही है। सरकार ने मुआवजा देना तो छोड़िए, ठीक से सर्वे कराना भी आवश्यक नहीं समझा। किसान भाइयों के हितों के लिए किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसान आक्रोश आंदोलन किया गया है। 

आंदोलन के कुछ देर बाद जैसे ही भाजपाईयों ने कलेक्टोरेट के घेराव का रूख किया पुलिस ने पूर्व से लगाए बेरिकेट्स के आगे उन्हे जाने से रोक दिया।यहां काफी देर तक पुलिस से भाजपाईयों की जद्दोजहद होती रही ।बाद में पुलिस ने 247 भाजपाईयों की गिरफतारी ली।सभी को दशहरा मैदान अस्थाई घोषित जेल से मुचलका जमानत पर रिहा किया गया।

एसडीएम राकेश त्रिपाठी के अनुसार गिरफतार किए गए सभी भाजपा नेताओं को 50-50 हजार के मुचलका जमानत पर रिहा किया गया है।इनमें सांसद फिरोजिया एवं उज्जैन उत्तर- दक्षिण के विधायक शामिल हैं।एएसपी शहर रूपेश द्विवेदी के अनुसार मुचलका जमानत के आधार पर तत्काल ही प्रशासनिक आदेश आधार पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित 247 भाजपा नेताओं को रिहा किया गया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैलाश विजयवर्गीयकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील