लाइव न्यूज़ :

बिहार के हाजीपुर में चलती बस आ गई बिजली की तार के चपेट में, लगी भयानक आग, ड्राइवर बुरी तरह झुलसा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2022 17:42 IST

बिहार के हाजीपुर में एक बस बिजली की तारों की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से बस में आग लग गई। इस हादसे में बस का चालक बुरी तरह झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री सवार नहीं था अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पायाआग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गईसंभावना के मुताबिक सड़क से गुजर रही बस बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई

पटना: बिहार में वैशाली जिले के जिला मुख्यालय हाजीपुर के रामाशीष चौक पर अचानक बिजली के तार में सट जाने से एक बस धू-धू कर जल गई। जानकारी के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई।

वहीं इस हादसे में बस का चालक बुरी तरह झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री सवार नहीं था अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था।

इस घटना के बाद मौके पर भयानक अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वही बुरी तरीके से घायल चालक और खलासी को आनन-फानन में इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बताया जाता है कि बस को ड्राइवर और खलासी हाजीपुर से पटना जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई।बस में लगी आग को जब तक बुझाया गया, तब तक पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की आशंका जताई कि हो सकता है सड़क से गुजर रही बस बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई हो और इस कारण बस में आग लग गई हो।

मामले में अग्निशमन विभाग के डीएसपी के मुताबिक आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जांच चल रही है इसलिए अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

टॅग्स :वैशालीहाजीपुरबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत