लाइव न्यूज़ :

आईएफएफआई के ‘इंडियन पैनोरमा’ खंड में दिखाई जाने वाली फिल्में घोषित

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) ने 2021 में ‘इंडियन पैनोरमा’ खंड में दिखाई जाने वाली फिल्मों की घोषणा कर दी है और इसमें फिर से क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों का प्रभुत्व है।

नौ दिन चलने वाला महोत्सव 20-28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें ऑनलाइन और ऑफ लाइन भाग लिया जा सकता है। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, आयोजकों ने ‘इंडियन पैनोरमा’ खंड में प्रदर्शन के लिए 25 फीचर फिल्मों और 20 गैर फीचर फिल्मों का चयन किया है।

जाने-माने फिल्मकार और अभिनेता एसवी राजेंद्र सिंह ने बाबू उस जूरी की अगुवाई की जिन्होंने 221 समायिक भारतीय फिल्मों में से फीचर श्रेणी के लिए 25 फिल्मों का चयन किया है।

फिल्मकार एमी बरुआ की दिमासा भाषा की फिल्म ‘सेमखोर’ फीचर श्रेणी में प्रदर्शित की जानेवाली पहली फिल्म होगी। 2022 के अकादमी पुरस्कारों के लिए भारतीय प्रविष्टि तमिल फिल्म ‘कूझांगल’ भी इस श्रेणी में दिखाई जाएगी। इस श्रेणी में अधिकतर मराठी और बंगाली फिल्में हैं।

अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय के निर्देशन वाली ‘अभिजान’ पांच बंगाली फिल्मों में शामिल है जबकि मराठी फीचर फिल्मों में ‘गोदावरी’,‘फ्यूनरल’ और ‘बिटरस्वीट’ शामिल हैं। खंड में चार कन्नड़ फिल्में में भी हैं।

इसके अलावा हिंदी की ‘ऐट डाउन तूफान मेल’और ‘अल्फा बीटा गामा’ के साथ साथ दो मलयालम फिल्में भी हैं।

गैर फीचर श्रेणी में निर्देशक राजीव प्रकाश की ‘वेद… द विज़नरी’ दिखाई जाने वाली पहली फिल्म होगी। डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एस नल्लामुथु की अगुवाई वाली जूरी ने गैर फीचर श्रेणी के लिए 203 फिल्मों में से 20 का चयन किया।

इस सूची में सात हिंदी फिल्में हैं, जिनमें ‘ भारत प्रकृति का बालक’, ‘तीन अध्याय’ और ‘जुगलबंदी’ शामिल हैं। इसमें तीन अंग्रेजी, दो बंगाली, असमी, गढ़वाली, गुजराती, मराठी, उड़िया, मणिपुरी, संताली और तमिल की एक-एक फिल्म है।

आईएफएफआई के 52वें संस्करण का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का फिल्म उत्सव निदेशालय, गोवा सरकार के सहयोग से कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए