लाइव न्यूज़ :

Mountaineer Santosh Yadav: आरएसएस के दशहरा समारोह में मुख्य अतिथि होंगी पर्वतारोही संतोष यादव, सम्मान पाने वाली पहली महिला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 15, 2022 19:02 IST

Mountaineer Santosh Yadav: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में सुप्रसिद्ध पर्वतारोही संतोष यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे साल 1992 में माउंट एवरेस्ट फतह किया।हरियाणा में रेवाड़ी जिले के गांव जोनियावास की रहने वाली हैं। 2000 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

नागपुरः आरएसएस ने कहा कि नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वार्षिक दशहरा समारोह में पर्वतारोही संतोष यादव मुख्य अतिथि होंगी, यह सम्मान पाने वाली वह पहली महिला हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वार्षिक विजयादशमी उत्सव 5 अक्तूबर, 2022 को नागपुर में सम्पन्न होगा। सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत का उद्बोधन होगा।

हरियाणा की रहने वाली भारतीय पर्वतारोही संतोष यादव दो बार माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर चढ़ाई कर चुकी हैं। आरएसएस के विजयादशमी उत्सव में मुख्य अतिथि हैं। प्रणब मुखर्जी, शिव नादर, कैलाश सत्यार्थी, वीके सारस्वत, बाबा निर्मल दास जैसे लोगों को हाल के वर्षों में आरएसएस द्वारा आमंत्रित किया गया था।

आरएसएस ने ट्वीट कर बताया, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वार्षिक विजयादशमी उत्सव 5 अक्तूबर, 2022 को नागपुर में सम्पन्न होगा। इस उत्सव में मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध पर्वतारोही पद्मश्री संतोष यादव जी होंगी।’ आरएसएस ने बताया कि इस कार्यक्रम को सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत संबोधित करेंगे।

यादव (54 वर्ष) दो बार माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली महिला पर्वतारोही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पारंपरिक तौर पर विजयादशमी उत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान करने वाले प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित करता है। पिछले कुछ वर्षो में आरएसएस द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सवों में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने हिस्सा लिया था।

हरियाणा में रेवाड़ी जिले के गांव जोनियावास की रहने वाली हैं। साल 1992 में माउंट एवरेस्ट फतह किया। 1993 में दूसरी बार भी फतह कर लिया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात हैं। 2000 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :आरएसएसनागपुरमहाराष्ट्रमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए