लाइव न्यूज़ :

पति की दरिंदगी, डाक्टरों ने नया जीवन दिया, गुप्तांग से मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप निकाली

By भाषा | Updated: May 14, 2019 18:57 IST

पत्नी 2 साल असहनीय पीड़ा से गुजर रही थी। दरअसल 2 साल पहले हैवान पति ने विवाद के बाद पत्नी के प्राइवेट पार्ट में टू व्हीलर का हैंडल डाल दिया था। इसके बाद एम वाय के 18 डॉक्टरों ने 4 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद हैंडल निकाला। फिलहाल महिला के लिए अगले 72 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं और वह पूरी तरह डॉक्टरों की निगरानी में है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि ग्रिप महिला की बच्चेदानी, पेशाब की थैली और छोटी आंत तक पहुंच गयी थी।ग्रिप के बच्चेदानी में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण मरीज के इस अंग में संक्रमण फैल गया था।

पति की कथित दरिंदगी की शिकार 30 वर्षीय महिला को मंगलवार को यहां डाक्टरों ने नया जीवन दिया। यहां एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी के जरिये उसके गुप्तांग से मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप निकाली।

इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि करीब चार घण्टे चली सर्जरी के दौरान महिला के गुप्तांग से प्लास्टिक की ग्रिप निकाली गयी। यह ग्रिप मोटरसाइकिल के हैंडल की है। उन्होंने बताया कि ग्रिप महिला की बच्चेदानी, पेशाब की थैली और छोटी आंत तक पहुंच गयी थी। 

पत्नी 2 साल असहनीय पीड़ा से गुजर रही थी। दरअसल 2 साल पहले हैवान पति ने विवाद के बाद पत्नी के प्राइवेट पार्ट में टू व्हीलर का हैंडल डाल दिया था। इसके बाद एम वाय के 18 डॉक्टरों ने 4 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद हैंडल निकाला। फिलहाल महिला के लिए अगले 72 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं और वह पूरी तरह डॉक्टरों की निगरानी में है।

ग्रिप के बच्चेदानी में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण मरीज के इस अंग में संक्रमण फैल गया था। अगर इस चीज को जल्दी बाहर नहीं निकाला जाता, तो संक्रमण उसके पूरे शरीर में फैल सकता था। इस बीच, चंदन नगर थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने मामले की जांच के हवाले से बताया कि महिला के पति प्रकाश भील उर्फ रामा (35) के दूसरी महिला से संबंध थे।

दूसरी महिला से मेल-जोल पर रोक-टोक रामा को कथित रूप से इतनी नागवार गुजरी कि उसने करीब दो साल पहले अपनी पत्नी को शराब पिलाकर उसे बेसुध कर दिया। फिर उसके गुप्तांग में मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप डाल दी। उन्होंने बताया कि शर्म के कारण महिला ने यह घटना किसी को नहीं बतायी।

लेकिन जब दर्द हद से बढ़ गया, तो उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में हाल ही में रिपोर्ट दर्ज करायी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पुलिस रविवार रात गिरफ्तार कर चुकी है। 

दर्द बढ़ने पर वो अस्पताल भी पहुंची, लेकिन पैसे के अभाव में वह लौट आई। कई बार उसने चंदन नगर थाने जाकर पति द्वारा मारपीट करने की बात भी बताई, लेकिन पुलिस ने उसका मजाक बनाकर लौटा दिया। इस बीच इन्फेक्शन पूरे शरीर में फैल गया और उसका चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया।

दर्द असहनीय हुआ तो शनिवार को फिर हिम्मत जुटाकर वह थाने पहुंची। उसकी हालत देख महिला आरक्षक का दिल पसीजा और वो उसे अस्पताल ले गई। यहां उसे भर्ती कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में ऑपरेशन करने का फैसला किया।

उधर चंदनगर थाने के प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति प्रकाश उर्फ रामा भील निवासी स्कीम नंबर 71 झोपड़पट्टी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने साल 2005 में प्रकाश से प्रेम विवाह किया था।

दोनों की 5 बेटियां और एक बेटा है। पति बॉम्बे बाजार में बैंड वाले के यहां मजदूरी करता है। महिला ने बताया कि उसे पता चला कि पति का राधा नामक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है और अधिकांश समय वो उसी के साथ बिताता है। इसे लेकर महिला ने विरोध जताया तो वह गाली-गलौज और मारपीट करने लगता। फिर उसने ये हरकत कर डाली। डॉक्टरों ने बताया कि हैंडल करीब 2 साल तक गुप्तांग के जरिए पेट में रहने से गर्भाशय क्षतिग्रस्त हो गया था। अंदर कई नसें भी कट गई थी। सोनोग्राफी और सीटी स्कैन में पता चला कि हैंडल गर्भाशय और पेट के बीच फंसा है। हैंडल की लंबाई करीब 15 सेमी और साढ़े 3 सेमी चौड़ाई और मोटाई थी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए