लाइव न्यूज़ :

मां का आइडिया था 'लिटिल मफलरमैन', पिता ने कहा- बड़ा होकर केजरीवाल जैसा मेहनती और ईमानदार बने

By धीरज पाल | Updated: February 16, 2020 17:20 IST

11 फरवरी को नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर इस छोटू केजरीवाल का तस्वीर वायरल हुआ था। ऐसे में केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में यह आकर्षित का केंद्र रहा।

Open in App
ठळक मुद्देएक साल के बच्चे का नाम अय्यान तोमर है जिसे समारोह में खास आमंत्रित किया गया था। लोगों की सेल्फी लेने की होड़ मच गई थी।

अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में छोटू केजरीवाल यानी 'लिटिल मफलरमैन' ने खूब सुर्खियों में रहा। इस एक साल के बच्चे का नाम अय्यान तोमर है जिसे समारोह में खास आमंत्रित किया गया था। यहां मौजूद उनके पिता ने बताया कि इसके पीछे अय्यान के मां का आइडिया था।

उन्होंने कहा कि इस उम्र में, वह सिर्फ अपने पोशाक की नकल कर सकता है लेकिन जैसे-जैसे वह बढ़ता है, हम कोशिश करेंगे कि वह अरविंद केजरीवाल जैसा ईमानदार और मेहनती व्यक्ति बने। आगे उन्होंने कहा कि हम सभी को केजरीवाल सर और उनकी नीतियां पसंद हैं।

दरअसल, 11 फरवरी को नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर इस छोटू केजरीवाल का तस्वीर वायरल हुआ था। ऐसे में केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में यह आकर्षित का केंद्र रहा। लोगों की सेल्फी लेने की होड़ मच गई थी।  

तस्वीर में एक बच्चा आम आदमी पार्टी की टोपी लगाए हुए और मफलर लपेटे हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह दिखता नजर आया। अरविंद केजरीवाल को मफलरमैन का दर्जा प्राप्त है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मफलरमैन कहा जाता है। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की तरह मफलर पहने छोटे से लड़के का फोटो ट्वीट किया। लिखा, 'मफलरमैन' और साथ में स्माइली इमेज लगाई। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में प्रचंड जीत दर्ज करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज (16 फरवरी) को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपद ग्रहण की है। उनके अलावा अन्य छह मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वही, केजरीवाल की सरकार में किसी भी महिला विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया है। इस बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में आठ महिला उम्मीदवारों ने विजय हासिल की है, जिसमें आतिशी, राखी बिड़लान, राज कुमारी ढिल्लन, प्रीति तोमर, धनवती चंदेला, प्रमिला टोकस, भावना गौर और बंदना कुमारी शामिल हैं। खास बात यह है कि AAP के चुनाव अभियान में महिलाओं को तबज्जो दी और उनको मुफ्त बस की सवारी, सुरक्षा आदि जैसे मुद्दों को जोर-शोर से भुनाया।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब