लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day: सूरत के DM ने दिया आदेश, स्कूलों में मनाए जाएंगे मातृ-पितृ दिवस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 08:40 IST

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शनिवार को जारी एक परिपत्र के अनुसार स्कूली बच्चों‍ को भारतीय सांस्कृतिक मूल्य एवं संस्कार देने के लिए गुजरात के सूरत में स्कूलों को 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को 'मातृ-पितृ पूजन दिवस' आयोजित करने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिपत्र की एक कॉपी पीटीआई भाषा को मिली है जिसमें मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने के लिए दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अनुसार स्कूलों में पांच से दस दंपत्तियों को बुलाया जाएगा और उनके बच्चे फूल, टीका और मिठाई के साथ प्रार्थना करते हुए उनकी पूजा करेंगे।

यह सप्ताह दुनिया भर में वैलेंटाइनडे के रूप में मनाया जाता है। युवा अपने प्रेमी व प्रेमिका के पास जाकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं। भारत में भी समय के साथ युवाओं में इस पर्व का क्रेज देखा जा रहा है। इसी बीच एक खबर आई है कि गुजरात के सूरत जिले के स्कूलों में 14 फरवरी को वैलेंटाइनडे की जगह मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। सूरत के जिला शिक्षा अधिकारी ने इस बारे में स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शनिवार को जारी एक परिपत्र के अनुसार स्कूली बच्चों‍ को भारतीय सांस्कृतिक मूल्य एवं संस्कार देने के लिए गुजरात के सूरत में स्कूलों को 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को 'मातृ-पितृ पूजन दिवस' आयोजित करने के लिए कहा गया है।

परिपत्र की एक कॉपी पीटीआई भाषा को मिली है जिसमें मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने के लिए दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अनुसार स्कूलों में पांच से दस दंपत्तियों को बुलाया जाएगा और उनके बच्चे फूल, टीका और मिठाई के साथ प्रार्थना करते हुए उनकी पूजा करेंगे। स्कूलों में संबोधन के लिए स्थानीय नगरसेवक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य या सामाजिक कार्यकर्ताओं जैसे विशेष अतिथियों को आमंत्रित करने को भी कहा गया है।

विपक्षी कांग्रेस ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि जब राज्य में शिक्षा के मानकों में सुधार पर ध्यान देना चाहिए तो ऐसे में अधिकारी इस तरह के फालतू "फतवे" जारी करने में व्यस्त हैं। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेगुजरातसूरतइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप