लाइव न्यूज़ :

मदर टेरेसा जयंती, 18 की उम्र में छोड़ा घर, 19 की उम्र में आईं भारत गुजारा शेष पूरा जीवन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 26, 2018 14:56 IST

मदर टेरेसा ने 1950 में मिशनरीज ऑफ चैरिटीजी नामक संस्था स्थापित की। इस संस्था के माध्यम से उन्होंने पीड़ितों, वंचितों और गरीबों की सेवा की। 

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अगस्त :भाषा: बीसवीं सदी में जन्म लेने वाले लोगों को सदा इस बात का अभिमान रहेगा कि उन्होंने उस दौर में सांस ली है, जिस दौर में मदर टेरेसा जैसी महान विभूति इस दुनिया में थी। 26 अगस्त 1910 की तारीख इतिहास में भारत रत्न मदर टेरेसा के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।

मदर टेरेसा का जन्म 1910 में अल्बानिया में हुआ था। उन्होंने 18 साल की उम्र में 1928 में ईसाई नन बनने का फैसला किया था। टेरेसा ने पहले एक साल आयरलैंड में चर्च में धार्मिक और अंग्रेजी की शिक्षा प्राप्त की उसके बाद वो 1929 में भारत आ गईं। 

मदर टेरेसा ने अपना शेष जीवन भारत में ही गुजारा। 1950 में टेरेसा ने मिशनरीज ऑफ चैरिटीजी नामक संस्था स्थापित की। इस संस्था के माध्यम से उन्होंने पीड़ितों, वंचितों और गरीबों की सेवा की। 

1962 में टेरेसा को रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1979 में मदर टेरेसा को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

1980 में भारत सरकार ने टेरेसा के सेवा कार्यों के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

मदर टेरेसा का पाँच सितंबर 1997 को 87 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया।

आज की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार लेखा जोखा निम्नलिखित है:- 

1303 : अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया।

1541 : तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।

1910 : भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म।

1914 : बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी।

1920 : अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1982 : नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।

1988 : म्यांमार अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं।

2002 : दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।

2007 : पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।

2015 : अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए