लाइव न्यूज़ :

झारखंड: मदर टेरेसा चैरिटी संस्था बनी बच्चों के सौदेबाजी का अड्डा, तीन साल में 280 मासूम गायब

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2018 17:04 IST

मदर टेरेसा ने बहुत मेहनत से मिशनरीज ऑफ चैरिटी संस्था बनाई थी और उन्हें संत का दर्जा मिला। समाज के सबसे पिछड़े और ऐसे लोगों के लिए इस संस्था की स्थापना हुई थी, जिसका दुनिया में अपना कोई नहीं।

Open in App

रांची,7 जुलाई: मदर टेरेसा ने बहुत मेहनत से मिशनरीज ऑफ चैरिटी संस्था बनाई थी और उन्हें संत का दर्जा मिला। समाज के सबसे पिछड़े और ऐसे लोगों के लिए इस संस्था की स्थापना हुई थी, जिसका दुनिया में अपना कोई नहीं। इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। लेकिन, झारखंड की राजधानी रांची स्थित इस संस्था की संचालिका ने उनकी वर्षों की तपस्या को मिट्टी में मिला दिया। मिशनरीज ऑफ चैरिटी की यह शाखा आज बच्चों की खरीद-फरोख्त के बड़े केंद्र के रूप में बदनाम हो गई है।  एक नवजात की बिक्री का खुलासा होने के बाद नित नए खुलासे हो रहे हैं।

अब ऐसे-ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं जिसकी वजह से संस्था की गतिविधियों पर शक गहराता जा रहा है। पता चला है कि इस संस्था की मदद से जिन बच्चों का जन्म हुआ उसमें से 280 का कोई अता-पता नहीं है। बताया गया है कि वर्ष 2015 से 2018 के बीच यहां करीब 450 गर्भवती महिलाएं थीं। इनमें से सिर्फ 170 की डिलीवरी रिपोर्ट ही उपलब्ध है। जबकि 280 के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए आशंका गहरा रही है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी की आड़ में वर्षों से यहां नवजात का सौदा हो रहा है। इस मामले में खुफिया विभाग पहले भी सरकार को रिपोर्ट देता रहा है। जनवरी, 2016 में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की निर्मल हृदय, रांची में 108 गर्भवती महिलाएं थीं।

जौनपुर: 8 साल बच्ची के साथ 15 साल के लड़के ने किया बलात्कार, जिला अस्पताल में इलाज जारी

बाद में बाल कल्याण समिति ने जांच में पाया कि इनमें से 10 बच्चों का ही जन्म दिखाया गया। 98 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने झारखंड के नवजातों को अवैध तरीके से कोलकाता, केरल, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश की मिशनरीज की संस्थाओं में फादर, सिस्टर और नन बनाने के लिए भेजा है। अब इसी संस्था द्वारा नवजात शिशुओं को बेचे जाने की खबर सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस कारगर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 

मिशनरीज ऑफ चैरिटी में बच्चों के खरीद-फरोख्त के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जिला प्रशासन की जांच में अब यह बात सामने आई है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी संस्था में वर्ष 2017 में कुल 26 बच्चों का जन्म हुआ था।

'पहले 3 सहपाठियों ने टॉयलेट में मेरा रेप किया, मैंने प्र‌िंस‌िपल से शिकायत की तो वो भी मेरा रेप करने लगे'

इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि 24 बच्चे ट्रेसलेस हैं। इसके बारे में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को भी कोई जानकारी नहीं है। जबकि आरोपों से घिरी संस्था के जवाबदेह पदाधिकारी भी मुंह नहीं खोल रहे हैं। इन 24 बच्चों के संबंध में संस्था के रजिस्टर में भी किसी तरह की जानकारी दर्ज नहीं है. ऐसे में संस्था के साथ-साथ सीडब्ल्यूसी भी घेरे में है. जांच से जुडे अधिकारी बताते हैं कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी में नवजात का लेखा-जोखा रखने के लिए एक नहीं बल्कि दो रजिस्टर बनाये जाते थे। एक रजिस्टर वह, जो जांच के दौरान चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दिखाया जाता था।  दूसरा रजिस्टर वह था जिसमें सभी नवजात के संबंध में पूरी जानकारी लिखी जाती थी। लेकिन इसको संस्था के कर्ताधर्ता ही देख पाते थे। अभी तक यह रजिस्टर जांच एजेंसी को नहीं मिला है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील