लाइव न्यूज़ :

दूध पीने की जिद करने पर मां ने बेटे को जमीन पर पटका, बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: September 23, 2021 11:39 IST

Open in App

कोरबा, 23 सितंबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दूध पीने की जिद कर रहे एक बच्चे को उसकी मां ने ​कथित रूप से जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को जिले के बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर पांच में सात्विक राव (करीब ढाई वर्ष) ने दूध पीने की जिद की, तो उसकी मां प्रमिला राव (32) ने उसे कथित रूप से जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रमिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बुधवार शाम सात्विक राव दूध पीने की जिद कर रहा था। बच्चे के बार-बार दूध मांगने से प्रमिला को गुस्सा आ गया और उसने अपने बेटे को फर्श पर पटक दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब घटना की जानकारी परिजनों को मिली, तो वे बच्चे को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान घर पर महिला की सास और ससुर मौजूद थे। प्रमिला का पति रामचंद्र राव बालको ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षक है। घटना के समय वह घर से बाहर था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि वर्ष 2014 से प्रमिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटना स्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए