लाइव न्यूज़ :

बिहार: दो बच्चों की मां को अपनी छोटी ननद से हुआ प्यार, दोनों ने कर ली शादी, थाना पहुंचा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2023 15:29 IST

बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के एक गांव से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक ही घर में रहने वाली दो बच्चों की मां को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया और धीरे-धीरे यह इश्क परवान चढ़ता गया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी भी रचा ली।

Open in App
ठळक मुद्देजब परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया और ननद को उससे अलग कर दिया गया तो भाभी ने सीधे थाने पहुंच शिकायत दर्ज करा दी।बताया जा रहा है कि इस ननद-भौजाई के बीच ससुराल में रहने के दौरान ही आपस प्रेम हो गया।धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। छह महीने पहले ननद ने अपनी भाभी को ही पति मान लिया।

पटना: बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के एक गांव से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक ही घर में रहने वाली दो बच्चों की मां को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया और धीरे-धीरे यह इश्क परवान चढ़ता गया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी भी रचा ली। जब परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया और ननद को उससे अलग कर दिया गया तो भाभी ने सीधे थाने पहुंच शिकायत दर्ज करा दी। 

इतना ही नहीं महिला के साथ उसका पति भी थाने आया। बताया जा रहा है कि इस ननद-भौजाई के बीच ससुराल में रहने के दौरान ही आपस प्रेम हो गया। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। छह महीने पहले ननद ने अपनी भाभी को ही पति मान लिया। इसके बाद ननद सिंदूर और मंगलसूत्र पहन उसके साथ ही पत्नी के रूप में रहने लगी। 

वहीं, सब कुछ जानने के बाद भी पति बस अपने बच्चों की खातिर चुप रहा। लेकिन जब इसी बात की भनक परिवार वालों की लगी तो उसने दोनों को अलग कर दिया और उसके बाद भाभी ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। महिला के साथ उसका पति भी थाने आया। उसने पत्नी और बहन की शादी की बात स्वीकारी और साथ ही वो अपने मां-बाप को कोस रहा था। 

वहीं, अपने दोनों बच्चों के साथ थाने में बैठी पत्नी ननद के साथ ही जीने-मरने की कसम खाने का दावा कर रही थी। ननद भाभी की शादी की बात सुनकर हर कोई अचंभे में है। महिला की शादी करीब 10 साल पहले बेगूसराय जिले के छौराही ओपी अंतर्गत एक युवक से 2013 में हुई थी। दोनों को सात और पांच साल के दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृष्णा प्रसाद का कहना है कि आवेदन मिला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :बिहारसमस्तीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?