लाइव न्यूज़ :

मदर डेयरी ने उतारा दिल्ली-NCR में भैंस का दूध, जानें क्या है 1 लीटर का भाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2024 16:53 IST

दिल्ली-NCR में Mother Dairy ने अपना नया भैंस का दूध उतारा है, दिल्ली और एनसीआर में मदर डेयरी प्रतिदिन 35-36 लाख लीटर और पूरे भारत में 45-47 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भैंस के दूध की बिक्री शुरूमदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 35-36 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है

दूध और दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति करने वाली मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भैंस के दूध की बिक्री शुरू करने की मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल मार्च तक इस नए खंड के 500 करोड़ रुपये का ब्रांड बनने की उम्मीद है। मदर डेयरीदिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 35-36 लाख लीटर और पूरे भारत में 45-47 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है। दिल्ली-एनसीआर में यह पाउच और मिल्क बूथ के जरिये दूध बेचती है।

मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, ‘‘हम भैंस का दूध 70 रुपये प्रति लीटर के दाम पर पेश कर रहे हैं। हम इसे दिल्ली-एनसीआर में लेकर आ रहे हैं।’’ भैंस का दूध इसी सप्ताह से बाजार में मिलने लगेगा। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन 50,000-75,000 लीटर भैंस के दूध की आपूर्ति करेगी। बंदलिश ने कहा, ‘‘मार्च, 2025 तक हमारा लक्ष्य भैंस के दूध की आपूर्ति दो लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंचाने का है। 

MILK

हमारा इरादा भैंस के दूध वाले खंड को एक साल में 500 करोड़ रुपये का ब्रांड बनाने का है।’’ उन्होंने कहा कि मदर डेयरी अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी भैंस के दूध की बिक्री शुरू करेगी। कंपनी ने सात-आठ साल पहले गाय का दूध बेचना शुरू किया था और अब वह इस खंड में अगुवा बन गई है। वर्ष 1974 में स्थापित मदर डेयरी अब राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

टॅग्स :मदर डेयरीदिल्लीदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?