लाइव न्यूज़ :

अधिकतर एग्जिट पोल तृणमूल के जीत के अंतर का अंदाजा लगाने में हुए असफल

By भाषा | Updated: May 2, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल में निर्णायक जीत दर्ज की लेकिन अधिकतर एग्जिट पोल इस जीत का अंदाजा लगाने में असफल रहे क्योंकि कल तक वे भाजपा एवं ममता बनर्जी की पार्टी के बीच कांटे की टक्कर का पूर्वानुमान लगा रहे थे।

एग्जिट पोल तृणमूल कांग्रेस की इस भारी जीत का भी अंदाजा लगाने में नाकामयाब रहे। हालांकि, तमिलनाडु में द्रमुक नीत गठबंधन की जीत, असम में भाजपा,केरल में यूडीएफ की वापसी और पुडुचेरी में राजग की सरकार बनने की अधिकतर एग्जिट पोल की भविष्यवाणी सही साबित हुई।

पश्चिम बंगाल में टुडे चाणक्य द्वारा किए गए एग्जिट पोल नतीजों के काफी करीब रहें। उसने तृणमूल को 180 सीटें आने का अनुमान लगाया था जबकि 11 सीटों की वृद्धि-कमी की त्रृटि होने की बात की थी। वहीं चाणक्य ने भाजपा को 11 सीटे कम ज्यादा की त्रृटि के साथ 108 सीटें दी थी।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने कांटे की टक्कर होने की भविष्यवाणी की थी और भाजपा को 134 से 160 सीटें जबकि तृणमूल को 130-156 सीटें आने का अनुमान लगाया था।

रिपब्लिक-सीएनएक्स पोल ने भाजपा को हल्की बढ़त दिखाई थी और 138-148 सीटें आने का अनुमान लगाया था जबकि तृणमूल के खाते में 128 से 138 सीटें जाने की भविष्यवाणी की थी।

हालांकि, टाइम्स नाउ ने 158 सीटों के साथ तृणमूल को स्पष्ट बहुमत आने का अनुमान लगाया था जबकि भाजपा को 115 सीटें आने की भविष्यवाणी की थी।

इसके उलट ‘जन की बात’ एग्जिट पोल ने 162से 185 सीटों के साथ बंगाल में भाजपा की बहुमत से सरकार बनने का अनुमान लगाया था जबकि तृणमूल के खाते में महज 104 से 121 सीटे आने की बात की थी।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में हुए पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल को 211 सीटें मिली थी जबकि भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं