लाइव न्यूज़ :

इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों के शव को भारत आने में लगेंगे 8-10 दिन

By भारती द्विवेदी | Updated: March 21, 2018 12:20 IST

विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह अगले सप्ताह शव लेने के लिए इराक जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मार्च: इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों के शव आज भारत नहीं आ पाएंगे। विदेश मंत्रालय के सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय के सूत्र का कहना है कि जैसे ही हमें इस मामले में और जानकारी मिलेगी, हम जानकारी साझा करेंगे। मीडिया में ऐसी खबरें चल रही थी कि सारे शव बुधवार को आ जाएंगे। इन खबरों का खंडन करते हुए विदेश मंत्रालय की तरफ से स्टेटमेंट दिया गया है कि इराक की कानूनी प्रक्रिया की वजह से 39 भारतीयों के शव को भारत आने में 8-10 दिन का समय लगेगा।   

11 जून 2014 को इराक के मोसुल से ISIS के आतंकियों ने 80 लोगों का अपहरण किया था। जिसमें से 40 भारतीय और 40 बंगलादेशी थे। पंजाब के रहने वाले हरजीत वहां से भागने में सफल हो गए थे। देश लौटकर हरजीत ने कहा था कि सबकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसे भी गोली मारी गई थी लेकिन वो किसी तरह बच गया।

20 मार्च को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी थी कि इराक के मोसुल में चार साल से लापात 39 भारतीयों की मौत हो गई है। सुषमा स्वराज ने कहा कि 38 भारतीयों का डीएनए मैच हो गया है, जबकि 39वें शख्स का डीएनए 70 प्रतिशत तक ही मैच हुआ है। सभी 39 भारतीयों को  ISIS ने मारा है। सभी को मारने के बाद शवों को बगदाद भेज दिया गया था। सुषमा ने बताया कि 39वें शख्स की जांच चल रही है। हमने सभी शवों को पहाड़ की खुदवाई कराके निकलवाया है। 

वहीं कल विदेश मंत्री ने ये भी कहा था कि विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह इराक में मारे गए भारतीयों के शव लेने के लिए नइराक जाएंगे। शव लेकर विमान पहले अमृतसर फिर पटना और आखिरी में कलकत्ता जाएगा।

टॅग्स :इराकविदेश मंत्री सुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

कारोबारराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ से बेफ्रिक भारत?, अगस्त में अब तक रूस से प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल खरीदा, पीएम मोदी ने दे रहे अमेरिका को झटका

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप