लाइव न्यूज़ :

Morning Top 5 News: पीएम मोदी करेंगे मन की बात, सीएम योगी जाएंगे अयोध्या, दिल्ली में विंटेज कार रैली का आयोजन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2020 08:28 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देशवासियों से जुड़ेंगे। यह पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम का 62वां संस्करण है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देशवासियों से जुड़ेंगे। राजधानी दिल्ली में आज (23 फरवरी) स्टेट्समैन विंटेद कार रैली का आयोजन बाराखम्बा रोड स्थित स्टेट्समैन हाउस से होगा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जाएंगे। सीएम योगी अयोध्या में दिन में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देशवासियों से जुड़ेंगे। यह पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम का 62वां संस्करण है। इससे पहले 26 जनवरी को पीएम का रेडियो कार्यक्रम प्रसारित हुआ था। तब उन्होंने देशवासियों से देश की सेवा करने का आह्वान किया था। पीएम मोदी ने लोगों से जल संरक्षण में भागीदारी निभाने के लिए कहा था। उन्होंने खेलो इंडिया के सफल आयोजन के लिए असम की सरकार और जनता को बधाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने हथियारों और हिंसा के जरिये समाधान तलाश रहे लोगों से अपील की थी कि वे मुख्यधारा में लौट आएं। उनकी अपली का असर भी हुआ और हाल में आठ उग्रवादी संगठन के 600 लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आए।  

दिल्लीः आज होगा स्टेट्समैन विंटेज कार रैली का आयोजन

राजधानी दिल्ली में आज (23 फरवरी) स्टेट्समैन विंटेद कार रैली का आयोजन बाराखम्बा रोड स्थित स्टेट्समैन हाउस से होगा। इस आयोजन में 130 कारें शामिल की जा रही हैं। यह स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली का 54वां संस्करण है। विंटेज कारें बाराखम्बा से नोएडा होते हुए वापस इंडिया गेट लौटेंगी। रैली सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगी। इसके लिए पुरस्कार नेशनल स्टेडियम में बांटे जाएंगे। इस आयोजन में जो कारें शामिल की जा रही हैं, उनमें 50 कारें विंटेज श्रेणी, 20 क्लासिक श्रेणी, 19 कारें पोस्ट वॉर श्रेणी समेत अन्य श्रेणियों की गाड़ियां हैं। 

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का भारत बंद आज

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने नियुक्तियों और प्रोन्नति में आरक्षण से संबंधित उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के खिलाफ 23 फरवरी को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि प्रोन्नति एवं सार्वजनिक सेवा की नौकरियों में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है और इसके लिए राज्य जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित सांसदों और विधायकों से बुधवार को अनुरोध किया कि वे इस फैसले को अमान्य घोषित करने से संबंधित एक विधेयक लाने के लिए सरकार पर दबाव डालें। आजाद ने कहा कि उनका संगठन अपनी मांगों को लेकर 16 फरवरी को मंडी हाउस से संसद तक मार्च निकालेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जाएंगे अयोध्या

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जाएंगे। सीएम योगी अयोध्या में दिन में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है, जबकि बतौर मुख्यमंत्री वह 18वीं बार अयोध्या जा रहे हैं। 

दिल्लीः बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से 3 दिन के राजस्थान दौरे पर जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर होंगे। हालांकि, इस दौरान उनके बेटे की शादी भी राजस्थान से है। इससे पहले वह बिहार के दौरे पर थे। शनिवार को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की। माना जा रहा है कि दोनों ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं अन्य विषयों पर चर्चा की। दोनों के बीच करीब आंधे घंटे तक बैठक चली।  

टॅग्स :इंडियानरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई