लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके की 84.50 करोड़ से अधिक खुराक भेजी गईं: सरकार

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 84.50 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं तथा करीब 21 लाख खुराक उन्हें जल्द मुहैया कराई जाएंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास टीकाकरण के लिए 4.75 करोड़ से अधिक खुराक शेष हैं, जिन्हें अभी लोगों को दिया जाना है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार देश में टीकाकरण की गति और दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान अधिक टीकों की उपलब्धता तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की उपलब्धता की अग्रिम सूचना के माध्यम से तेज किया जा रहा है, ताकि वे बेहतर योजना बना सकें और टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ किया जा सके।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीके मुफ्त में उपलब्ध करा कर सहयोग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए