लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ से अबतक 16 जिलों के 77.18 लाख लोग प्रभावित, बचाव में लगी हैं एनडीआरएफ और एसडीआरए की 33 टीमें

By भाषा | Updated: August 13, 2020 01:26 IST

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बाढ़ से अबतक 16 जिलों के 7718788 लोग प्रभावित हो चुके हैं। विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1121 सामूदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है।

पटना। बिहार में बाढ़ से अबतक 16 जिलों के 7718788 लोग प्रभावित हो चुके हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक के 16 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले के 127 प्रखंडों के 1271 पंचायतों की 7718788 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहां से निकाले गए 547664 लोगों में से 12479 व्यक्ति 7 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1121 सामूदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है जहां 890614 लोगों को भोजन कराया गया है। दरभंगा जिले में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 227 पंचायतों की 2058100 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

बिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमों की तैनाती की गयी है। बिहार के इन जिलों में बाढ का कारण अधवारा समूह नदी, लखनदेई, रातो, मरहा, मनुसमारा, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कदाने, नून, वाया, सिकरहना, लालबेकिया, तिलावे, धनौती, मसान, कोशी, गंगा, कमला बलान, करेह एवं धौंस नदी के जलस्तर का बढना है।

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक नदी समस्तीपुर एवं खगडिया में, कमला बलान नदी मधुबनी में और खिरोई दरभंगा में बुधवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जल संसाधन विभाग के अनुसार विभाग के अंतर्गत सभी बाढ़ सुरक्षात्मक बांध सुरक्षित हैं। बिहार में बाढ़ से अबतक कुल 24 व्यक्तियों की अबतक मौत हो चकी है।

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव