लाइव न्यूज़ :

दस राज्यों में कोविड-19 के 71 फीसदी से ज्यादा नए मामले

By भाषा | Updated: May 9, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में आए 4,03,738 मामलों में से 71.75 फीसदी, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली समेत 10 राज्यों से हैं।

सूची के अन्य 10 राज्यों में केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा हैं।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56,578 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41,971 मामले मिले हैं।

उसने बताया कि कुल 30.22 करोड़ नमूनों की जांच पूरे देश में की गई हैं जबकि दैनिक कोविड-19 संक्रमण दर 21.64 प्रतिशत है।

भारत में इलाजरत मरीजों की संख्या 37,36,648 पहुंच गई है और यह कुल मामलों का 16.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 13,202 की कमी आई है।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश में देश के 82.94 प्रतिशत उपचाराधीन संक्रमित हैं।

उसने कहा, “ राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और यह फिलहाल 1.09 प्रतिशत है।”

इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में 4,092 मौतें हुई हैं। इनमें से 74.93 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु 10 राज्यों में हुई हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 864 लोगों की जान गई है। इसके बाद कर्नाटक में 482 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि 20 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 10 लाख की आबादी पर मृत्यु राष्ट्रीय औसत (176) से कम है, जबकि 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह राष्ट्रीय स्तर से अधिक है।

भारत में अबतक 1,83,17,404 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 3,86,444 लोग संक्रमण से उबरे हैं। इस अवधि में संक्रमण को मात देने वालों में से 75.75 फीसदी 10 राज्यों से हैं।

देश में अबतक कोविड रोधी टीके की 16.94 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में दी गई टीके की कुल खुराकों का 66.78 प्रतिशत महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश में ही दिया गया है।

अठारह से 44 वर्ष की आयु समूह के 17,84,869 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

बीते 24 घंटे में 20 लाख से अधिक खुराकें दी गई हैं।

भारत को कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने में विश्व समुदाय की मदद मिल रही है।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र यह सुनिश्चित कर रहा है कि वैश्विक सहायता प्रभावी रूप से और तेजी से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वितरित की जाए।

उसने कहा कि अबतक 6608 ऑक्सीजन सांद्रक, 3856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 14 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 4330 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी/सी पीएपी और तीन लाख से अधिक रेमडेसिविर की शीशियों की आपूर्ति की गई है या भेजी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?