लाइव न्यूज़ :

प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 सितंबर से जयपुर में, देश भर के 600 से ज्यादा लेखकों के भाग लेने की उम्मीद

By भाषा | Updated: September 11, 2019 17:32 IST

सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक ईशमधु तलवार ने बताया कि सम्मेलन में प्रसिद्ध तमिल कवि व प्रलेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुन्नीलन, दलपत चौहान, सुरजीत जज, विश्वनाथ त्रिपाठी, प्रभात पटनायक, उदय प्रकाश, जितेंद्र भाटिया, लीलाधर मंडलोई, नरेश सक्सेना व बल्ली सिंह चीमा भी भाग लेंगे। फिल्मकार आनंद पटवर्द्धन अपनी चर्चित फिल्म ‘विवेक’ का प्रदर्शन इसमें करेंगे। सम्मेलन 13 से 15 सितंबर तक होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देसम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र राजन ने बताया कि प्रलेस का यह 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन है।पहली बार विभिन्न भाषाओं के लेखक इतनी बड़ी संख्या में एक मंच पर जयपुर में आ रहे हैं।

प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 सितंबर से यहां रविंद्र मंच पर आयोजित होगा और इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश भर के 600 से ज्यादा लेखकों के भाग लेने की उम्मीद है।

सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र राजन ने बताया कि प्रलेस का यह 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन है और पहली बार विभिन्न भाषाओं के लेखक इतनी बड़ी संख्या में एक मंच पर जयपुर में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में हिंदी के साथ साथ उर्दू, राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, उड़िया व बांग्ला के महत्वपूर्ण कवि लेखक तथा रंगमंच और सिनेमा कलाकारों के भाग लेने की उम्मीद है।

सम्मेलन का उद्घाटन चिंतक व भाषाविद गणेश एन देवी करेंगे। सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक ईशमधु तलवार ने बताया कि सम्मेलन में प्रसिद्ध तमिल कवि व प्रलेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुन्नीलन, दलपत चौहान, सुरजीत जज, विश्वनाथ त्रिपाठी, प्रभात पटनायक, उदय प्रकाश, जितेंद्र भाटिया, लीलाधर मंडलोई, नरेश सक्सेना व बल्ली सिंह चीमा भी भाग लेंगे। फिल्मकार आनंद पटवर्द्धन अपनी चर्चित फिल्म ‘विवेक’ का प्रदर्शन इसमें करेंगे। सम्मेलन 13 से 15 सितंबर तक होगा। 

टॅग्स :जयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील