लाइव न्यूज़ :

कुट्टू का आटा खाकर पूर्वी दिल्ली में 500 से ज्यादा लोग बीमार

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल पूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में कुट्टू के आटे से बना भोजन खा कर 500 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पहली नजर में यह मामला मिलावट या खराब आटे की बिक्री का लगता है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) दीपक यादव ने बताया कि घटना के सिलसिले में कल्याणपुर के किराना दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पूर्वी दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब 526 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन मंगलवार को कुट्टू के आटे से बना भोजन करने के बाद सभी लोगों ने बेचैनी, पेट दर्द, उल्टी की शिकायत की है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने क्षेत्र और लालबहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया है जहां काफी लोग भर्ती थे। चार-पांच लोगों को छोड़कर अन्य सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और अन्य क्षेत्रों से लोगों के बीमार होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह मामला भोजन में मिलावट या नवरात्रि के दौरान कुट्टू के खराब आटे की बिक्री का है।

डीसीपी यादव ने कहा कि बंटी जनरल स्टोर के मालिक के खिलाफ कल्याणपुरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 273 (मिलावटी खाद्य पादार्थ की बिक्री), 284 (जहरीले पदार्थ के संबंध में लापरवाही) और 337 (दूसरों के सुरक्षा को खतरे में डालकर उसे नुकसान पहुंचाना) में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?