लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 4 हजार से अधिक नए मामले आए सामने, मृतकों का आंकड़ा हुआ 2515

By भाषा | Updated: August 17, 2020 20:23 IST

उत्तर प्रदेश राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 1,58,216 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 10 लोगों की मौत कानपुर नगर में हुई।लखनऊ में आठ, मुरादाबाद में छह तथा प्रयागराज और उन्नाव में चार-चार मौतें कोरोना संक्रमण के चलते हुई।

लखनऊउत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड—19 के 4,186 नये मामले सामने आये जबकि 69 और लोगों की मौत के साथ सोमवार को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,515 हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,186 नये मामले सामने आये।

राज्य में अभी 50,893 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन में कहा गया कि पिदले 24 घंटे में 69 और लोगों की मौत के साथ इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,515 हो गयी है। अब तक कुल 1,04,808 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं।

राज्य में कोरोना संक्रमण के 1,58,216 मामले हैं। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 10 लोगों की मौत कानपुर नगर में हुई। राजधानी लखनऊ में आठ, मुरादाबाद में छह तथा प्रयागराज और उन्नाव में चार-चार मौतें कोरोना संक्रमण के चलते हुई।

अब तक इस संक्रमण से सबसे अधिक 309 लोगों की मौत कानपुर नगर में हुई हैं। इस संक्रमण के कारण अब तक लखनऊ में 217, वाराणसी में 125 और मेरठ में 123 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी