लाइव न्यूज़ :

Karnataka assembly elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 3 हजार से ज्यादा वैध उम्मीदवार मैदान में, 219 भाजपा से

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2023 08:42 IST

3,044 वैध उम्मीदवारों में से 219 उम्मीदवार भाजपा से, 218 कांग्रेस से, 207 जद (एस) से और शेष उम्मीदवार छोटे दलों से और निर्दलीय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन उम्मीदवारों से कुल 4,989 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। 

बेंगलुरू, 21 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 3,044 वैध उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को जांच के दौरान उनके नामांकन सही पाए गए। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हालांकि जांच में पांच विधानसभा क्षेत्रों को शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि सवदत्ती-येल्लम्मा, औराद, हावेरी (एससी), रायचूर और शिवाजीनगर निर्वाचन क्षेत्रों में जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है। गौरतलब है कि उन्होंने अपने नामांकन पत्रों के खारिज होने की आशंका जताई थी। सूत्रों के मुताबिक, इन 3,044 वैध उम्मीदवारों में से 219 उम्मीदवार भाजपा से, 218 कांग्रेस से, 207 जद (एस) से और शेष उम्मीदवार छोटे दलों से और निर्दलीय हैं।

सूत्रों ने बताया कि इन उम्मीदवारों से कुल 4,989 नामांकन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। 10 मई को मतदान होगा, वहीं 13 मई को चुनाव का परिणाम आएंगे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप