लाइव न्यूज़ :

Indore: भागीरथपुरा में दूषित पानी से 15 से ज्यादा की मौत, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 3, 2026 16:03 IST

शनिवार को कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अपनी जांच रिपोर्ट लेकर जब क्षेत्र में पहुँचा, तो भाजपा कार्यकर्ताओं और कुछ स्थानीय रहवासियों ने उनका विरोध किया। मौके पर “बाहरी व्यक्ति वापस जाओ” के नारे लगे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Open in App

इंदौर: भागीरथपुरा इलाके में गंदा पानी पीने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत और दर्जनों के बीमार पड़ने के बाद अब राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। शनिवार को कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अपनी जांच रिपोर्ट लेकर जब क्षेत्र में पहुँचा, तो भाजपा कार्यकर्ताओं और कुछ स्थानीय रहवासियों ने उनका विरोध किया। मौके पर “बाहरी व्यक्ति वापस जाओ” के नारे लगे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी भी प्रभावित क्षेत्र से मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। गंभीर रूप से बीमार कई लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। विभाग की टीमें इलाके में रिंग सर्वे कर रही हैं, जिसके तहत घर-घर जाकर लोगों की जांच और सैंपलिंग की जा रही है।

घटना का सिलसिला दो दिन पहले तब शुरू हुआ था जब क्षेत्र में दूषित और बदबूदार पानी की सप्लाई हुई। पानी में बैक्टीरिया और प्रदूषक तत्व की अधिकता पाई गई थी। लगातार मौतों के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सरकार ने नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को हटा दिया है, वहीं अधीक्षण यंत्री (जल कार्य) को निलंबित कर इंदौर के पीएचई कार्यालय में अटैच किया गया है।

सुबह से ही कलेक्टर शिवम वर्मा मौके पर सक्रिय हैं और स्वास्थ्य टीमों के साथ स्थितियों की निगरानी कर रहे हैं। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की ओर से आरोप लगाया गया है कि प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था की लापरवाही को छुपाने की कोशिश की, जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्ष इस त्रासदी पर राजनीति कर रहा है।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर