लाइव न्यूज़ :

मप्र में पांच साल में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 1,300 से अधिक मामले दर्ज : मप्र सरकार

By भाषा | Updated: December 25, 2021 13:22 IST

Open in App

भोपाल, 25 दिसंबर मध्य प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में ऑनलाइन धोखाधड़ी के1,366 मामले दर्ज किए गए। इनमें 51.33 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा राज्य विधानसभा में शुक्रवार को पूछे गए एक लिखित प्रश्न के उत्तर में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी।

मंत्री ने उत्तर में कहा कि आनलाइन धोखाधड़ी के मामलों की संख्या प्रदेश में पिछले पांच साल में लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में जनवरी 2017 से अब तक आनलाइन धोखाधड़ी के कुल 1,366 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 51,33,86,577 रुपए की धोखाधड़ी की गई है।

वर्ष 2017 में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 170 मामले दर्ज किए गए जो इसके अगले साल बढ़कर 211 हो गए । इसी प्रकार 2019 में मामले बढ़कर 245 जबकि 2020 में यह संख्या 37 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 338 हो गई। आंकड़ों के अनुसार 2021 में अब तक प्रदेश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के 402 मामले दर्ज किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि इस साल आनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में शामिल राशि पिछले पांच सालों में सबसे अधिक 26.85 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह भी बताया कि इस पांच साल की अवधि में साइबर अपराध के कुल 3,191 मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?