लाइव न्यूज़ :

मथुरा में दूषित पानी पीने से 100 से अधिक अधिक बीमार, एक बच्ची की मौत

By भाषा | Updated: June 27, 2019 15:33 IST

गौरतलब है कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में स्थित आन्यौर गांव में पिछले कुछ दिनों से लोगों को पेट संबंधी शिकायतें हो रही थीं लेकिन इसके पीछे की वजह पता नहीं चल पा रही थी। इसी बीच एक के बाद एक कई लोगों के बीमार पड़ जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इस बाबत सूचित किया गया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के एक गांव में कुछ दिनों में दूषित पानी पीने से 100 से अधिक लोग डायरिया के शिकार हो गए और डेढ़ साल की एक बच्ची की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और अब इन लोगों का उनके घरों से लेकर सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में स्थित आन्यौर गांव में पिछले कुछ दिनों से लोगों को पेट संबंधी शिकायतें हो रही थीं लेकिन इसके पीछे की वजह पता नहीं चल पा रही थी। इसी बीच एक के बाद एक कई लोगों के बीमार पड़ जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इस बाबत सूचित किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ शेर सिंह ने बताया, ‘गोवर्धन के आन्यौर गांव में एक साथ बड़ी तादाद में लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द एवं बुखार होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही चिकित्सकों की एक विशेष टीम बनाकर भेज दी गई। जिस प्रकार की स्थिति बताई जा रही है उससे लगता है कि ऐसा दूषित पेयजल पीने से ही हुआ है।’ उन्होंने बताया, ‘चिकित्सकों की टीम गांव में लगातार शिविर लगा कर सभी गांव वालों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।

बीमारी के कारणों का सही-सही पता लगाने के लिए पानी के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया है। लगभग हर घर से कोई न कोई व्यक्ति डायरिया का शिकार हुआ है।” गोवर्धन के उप जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप ने बताया, ‘सभी ग्रामीणों के इलाज के साथ-साथ गांव में सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है तथा जल निगम को पानी की टंकी की सफाई के भी निर्देश दिए गए हैं।’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप