लाइव न्यूज़ :

शाह की रैली से ज्यादा लोग तो ‘जेसीबी की खुदाई’ देखने जुट जाते हैं : अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 20:41 IST

Open in App

दांतन/चंद्राकोना (पश्चिम बंगाल), 15 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की झाड़ग्राम रैली के रद्द होने पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता की रैली से अधिक लोग तो ‘जेसीबी से की जानेवाली खुदाई’ को देखने या किसी दुकान पर चाय की चुस्की लेने के लिए एकत्र हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जब उत्तर प्रदेश, गुजरात या असम जैसे अपने शासन वाले राज्यों को स्वर्णिम राज्य में तब्दील नहीं कर पाई तो वह पश्चिम बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का वायदा कैसे पूरा कर सकती है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे ने उपहास करते हुए कहा कि क्या भाजपा गाय के दूध से सोना निकालकर ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की योजना बना रही है।

डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की निर्धारित झाड़ग्राम रैली कुछ तकनीकी कारणों से रद्द हो गई। रैली की जो तस्वीरें मुझे मिलीं, उसमें बहुत कम लोग दिखते हैं। भाजपा नेता की रैली में मौजूद लोगों से अधिक लोग तो अर्थमूवर द्वारा की जाने वाली खुदाई को देखने या किसी गांव में दुकान पर चाय की चुस्की लेने के लिए जुट जाते हैं।’’

उन्होंने पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के चंद्राकोना में एक रैली में कहा, ‘‘दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस की रैलियों में लोगों की व्यापक भागीदारी से संकेत मिलता है कि पार्टी दो मई को 250 से अधिक सीट जीतकर सत्ता में लौटेगी।’’

शाह पश्चिमी मेदिनीपुर में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं।

अभिषेक ने दांतन में एक अन्य रैली में कहा, ‘‘जब सोनार यूपी नहीं बना, सोनार असम या सोनार गुजरात नहीं बना तो भाजपा सोनार बांग्ला का वायदा कैसे पूरा कर सकती है? ऐसा लगता है कि दिलीप घोष (प्रदेश भाजपा अध्यक्ष) गाय के दूध से सोना निकालकर सोनार बांग्ला बनाएंगे।’’

शाह को आज झाड़ग्राम में एक रैली को संबोधित करना था, लेकिन उन्होंने डिजिटल माध्यम से संक्षिप्त भाषण दिया।

भाजपा ने कहा कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की वजह से वह रैली में शामिल नहीं हो पाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए