लाइव न्यूज़ :

देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में, आने वाले दिनों में इन राज्यों में भयंकर लू चलने की संभावना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 21, 2024 12:00 IST

आने वाले दिनों में जिन राज्यों में अधिक लू चलने की संभावना है, वे हैं मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड। मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है कि कई स्थानों पर 20 दिनों तक लू चल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैंराष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाअप्रैल-जून की अवधि में सामान्य चार से आठ दिनों की तुलना में 10 से 20 दिनों तक लू चलने की उम्मीद

नई दिल्ली: चिलचिलाती गर्मी का मौसम वापस आ गया है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। देश के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस के बीच जा रहा है। सबसे अधिक प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल हैं। इस महीने चल रही लू का दूसरा दौर ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर रहा है, जबकि पहले दौर में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात के कई हिस्से प्रभावित रहे।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर में आर्द्रता का स्तर 52 प्रतिशत था। मौसम विभाग ने दिन के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहने एवं तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 150 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। 

शनिवार को कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से सात से आठ डिग्री ऊपर चला गया। आईएमडी ने कहा है कि अप्रैल में देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्यतः एक से तीन दिन की तुलना में चार से आठ दिन लू चलने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे अप्रैल-जून की अवधि में सामान्य चार से आठ दिनों की तुलना में 10 से 20 दिनों तक लू चलने की उम्मीद है।

आने वाले दिनों में जिन राज्यों में अधिक लू चलने की संभावना है, वे हैं मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड। मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है कि कई स्थानों पर 20 दिनों तक लू चल सकती है। शनिवार को ओडिशा के बारीपदा और बौध में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम बंगाल के मिदनापुर और बांकुरा में क्रमशः 44.5 डिग्री सेल्सियस और 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड के डाल्टनगंज और जमशेदपुर में क्रमशः 43.6 डिग्री सेल्सियस और 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :हीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभागNew Delhiउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप