लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोविड-19 के ज्यादा प्रकोप वाले दस राज्यों में और केंद्रीय दल भेजे जाएंगे

By भाषा | Updated: May 10, 2020 05:45 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन दस राज्यों में और केंद्रीय दल भेजने का फैसला किया है जहां कोविड-19 का प्रकोप अधिक है। ये दल महामारी से निपटने में वहां के स्वास्थ्य विभागों की मदद करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय ने उन दस राज्यों में और केंद्रीय दल भेजने का फैसला किया है जहां कोविड-19 का प्रकोप अधिक है। ये दल महामारी से निपटने में वहां के स्वास्थ्य विभागों की मदद करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन दस राज्यों में और केंद्रीय दल भेजने का फैसला किया है जहां कोविड-19 का प्रकोप अधिक है। ये दल महामारी से निपटने में वहां के स्वास्थ्य विभागों की मदद करेंगे। तीन मई को उन जिलों में 20 केंद्रीय दल भेजे गए थे जहां संक्रमण के अधिक मामले सामने आए हैं। ये दल स्वास्थ्य विशेषज्ञों के उन दलों के अतिरिक्त होंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एक वक्तव्य में यह कहा। इसमें बताया गया कि मुंबई में हाल में एक उच्च स्तरीय दल भेजा गया है जो कोविड-19 से निपटने में महाराष्ट्र के प्रयासों में मदद देगा।

इससे पहले, केंद्र के निर्देश पर एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और डॉ. मनीष सुनेजा को अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों को मार्गदर्शन देने के लिए गुजरात भेजा गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के वक्तव्य के मुताबिक केंद्रीय दलों में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी, संयुक्त सचिव स्तर के एक नोडल अधिकारी और एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ होंगे।

केंद्रीय दलों को गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में भेजा जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब