लाइव न्यूज़ :

मोरबी पुल हादसे में 1,262 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, ओरेवा ग्रुप के मालिक का नाम शामिल

By अंजली चौहान | Updated: January 27, 2023 15:08 IST

भरभरा कर गिरे पुल के कारण कई लोग नदी में गिर गए। इस हादसे में कई परिवार उजड़ गए।

Open in App
ठळक मुद्दे मोरबी ब्रिज हादसे में पुलिस ने 1000 पन्नों से ज्यादा में चार्जशीट दायर की है। मोरबी हादसे के आरोपी के रूप में ओरेवा ग्रुप के मालिक का नाम इसमें शामिल है। आरोप है ओरेवा ग्रुप में काफी समय से बंद पुल की मरम्मत की थी। जिसके बाद हादसा हुआ था।

अहमदाबाद: गुजरात में हुए मोरबी पुल टूटने से हुए हादसे में पुलिस ने चार्जशीट दायर की है। गुजरात पुलिस ने करीब 1,262 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में पुलिस ने ओरेवा ग्रुप के मालिक जयसुख पटेल को आरोपी के रूप में शामिल किया है। जयसुख पटेल के साथ अन्य लोगों को भी इसमें आरोपी बनाया गया है। 

आरोप है कि मच्छु नदी पर बने पुल की ओरेवा ग्रुप ने मरम्मत की थी। ये पुल करीब 7 महीनों से बंद था लेकिन जैसी ही मरम्मत के बाद पुल को खोला गया तो लोगों से भरा पुल टूट कर गिर गया। भरभरा कर गिरे पुल के कारण कई लोग नदी में गिर गए। इस हादसे में कई परिवार उजड़ गए। मोरबी में हुए इस हादसे को लेकर गुजरात में जमकर राजनीति भी हुई। विपक्ष ने लगातार भाजपा सरकार पर आरोप लगाए कि वह ओरेवा ग्रुप के मालिक का बचाना चाहती है।

पिछले साल अक्टूबर में हुआ था हादसा 

30 अक्टूबर 2022 को मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज के टूटने से बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में 300 से ज्यादा लोग नदी में गिर गए थे। हादसे में 135 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद न सिर्फ मोरबी बल्कि पूरे राज्य में एक साथ इतनी मौतों से मातम पसर गया था। हादसे के 5 दिनों तक प्रशासन ने राहत बचाव अभियान चलाया था। 

मोरबी पुल हादसे का केंद्र सरकार ने संज्ञान लेते हुए इसके जांच के आदेश दिए थे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी और मामले का संज्ञान लिया था। पीएम मोदी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलने मोरबी गए थे। उन्होंने मोरबी में अस्पताल का दौरा कर घायलों का हाल जाना था। 

टॅग्स :गुजरातगुजरात सीएमब्रिज हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील