लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से, अखिलेश विधायकों संग करेंगे पैदल मार्च; महिला सदस्यों के लिए 22 सितंबर का दिन होगा खास

By विनीत कुमार | Updated: September 19, 2022 07:26 IST

उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह 23 सितंबर तक चलेगा। इस बार 22 सितंबर का दिन महिला विधायकों को समर्पित करने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी विधान मंडल का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलने का कार्यक्रम है।अखिलेश यादव पार्टी के सभी विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों के साथ आज पहले दिन विधानसभा तक पैदल मार्च करेंगे।सपा के अनुसार यह मार्च महंगाई, बेरोजगारी सहित राज्य में कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर निकाला जा रहा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को घेरने के लिए अखिलेश यादव भी इस मौके पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अखिलेश आज योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने सभी विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों के साथ सपा कार्यालय से विधानसभा तक पैदल मार्च करेंगे।

समाजवादी पार्टी के अनुसार यह पैदल मार्च महंगाई, बेरोजगारी सहित राज्य में कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर निकाला जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर यूपी विधानसभा की महिला सदस्यों के लिए इस बार 22 सितंबर का दिन बेहद खास होने जा रहा है। यह दिन केवल महिला सदस्यों को चर्चा के लिए समर्पित करने का फैसला किया गया है।

सपा का विधानसभा सत्र के पहले दिन हल्ला बोल

समाजवादी पार्टी के सूत्रों के अनुसार सभी विधानसभा एवं विधान परिषद सदस्य सोमवार सुबह 9 बजे पार्टी कार्यालय पर जुटेंगे। इसके बाद 9:45 बजे अखिलेश यादव के नेतृत्व में यात्रा निकाली जाएगी। 

बताया जा रहा है कि सपा विधायक राजभवन के सामने से होते हुए जीपीओ स्थित गांधी जी की प्रतिमा के सामने से गुजरेंगे। इसके बाद विधायक हजरतगंज चौराहे से लोकभवन के सामने विधानभवन के अंदर गेट नंबर एक से प्रवेश करेंग। इस दौरान विधायक बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था की बदहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर नारेबाजी करेत हुए विधानसभा पहुंचेंगे। पूरे पैदल मार्च के दौरान उनके हाथ में तख्तियां होंगी। 

22 सितंबर का दिन महिला विधायकों को समर्पित

तमाम विरोध प्रदर्शन और राजनीति के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र इस बार एक मायने में खास होगा। दरअसल, 22 सितंबर को प्रश्नकाल के बाद का पूरा समय महिला सदस्यों को चर्चा के लिए समर्पित करने का फैसला किया गया है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक के बाद रविवार को कहा, 'विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 22 सितंबर को हम सिर्फ महिला सदस्यों को बोलने का अवसर देंगे।' उन्होंने कहा, '22 सितंबर को प्रश्नकाल के बाद का समय महिला विधायकों द्वारा चर्चा के लिए आरक्षित रहेगा। यह पहली बार होगा जब देश की किसी विधानसभा में किसी दिन सदन की कार्यवाही सिर्फ महिला सदस्यों को समर्पित होगी।' 

बता दें कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा विधानसभा में कुल 47 महिला सदस्य हैं। उनमें से भाजपा की 29, मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की 14, अपना दल-सोनेलाल की तीन और कांग्रेस की एक महिला विधायक है। राज्य विधान मंडल का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलने का कार्यक्रम है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारUttar Pradesh assemblyसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह