लाइव न्यूज़ :

पूरे बिहार में पहुंचा मॉनसून, पटना और गया सहित कई जगहों पर हुई झमाझम बारिश

By भाषा | Updated: June 23, 2019 06:10 IST

राज्य में विभिन्न शहरों और कस्बों में अच्छी बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। इस साल जून की शुरूआत से ही पटना और इसके आसपास के इलाके लू का सामना कर रहे हैं। मौसम केंद्र के अधिकारी ने बताया कि पटना में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 33 मिमी बारिश हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम केंद्र के अधिकारी ने बताया कि पटना में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 33 मिमी बारिश हुई। भागलपुर और पूर्णिया में यह क्रमश: 36 और 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को अच्छी बारिश हुई। दरअसल, मॉनसून समूचे राज्य में पहुंच गया है। मौसम केंद्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक बिहार के उत्तर पूर्व जिलों में मॉनसून ने शुक्रवार को दस्तक दी थी और यह शनिवार को समूचे राज्य में पहुंच गया।

राज्य में विभिन्न शहरों और कस्बों में अच्छी बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। इस साल जून की शुरूआत से ही पटना और इसके आसपास के इलाके लू का सामना कर रहे हैं। मौसम केंद्र के अधिकारी ने बताया कि पटना में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 33 मिमी बारिश हुई।

शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 32. 4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। उन्होंने बताया कि गया में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भागलपुर और पूर्णिया में यह क्रमश: 36 और 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि भागलपुर और पूर्णिया में क्रमश: 3.2 मिमी और 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि रविवार को पटना के आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है जबकि गया, भागलपुर और पूर्णिया में भी आसमान में बादल छाये रहने तथा गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 

टॅग्स :पटनागयामानसून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए