लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में बाढ़ से राहत, मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बुलाई समीक्षा बैठक

By भाषा | Updated: June 16, 2018 16:07 IST

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कल उनाकोटी जिले के बुरी तरह प्रभावित सबडिवीजन कैलाशहर और कुमारघाट का दौरा किया था और आज शाम उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के प्रमुखों की एक समीक्षा बैठक बुलाई है।

Open in App

अगरतला, 16 जून: त्रिपुरा में बाढ़ से पनपे हालात में कुछ सुधार हुआ है जबकि राज्य भर के 189 राहत शिविरों में अब भी 40 हजार से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को पसचिव शंकर चक्रवर्ती ने बताया कि मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कल उनाकोटी जिले के बुरी तरह प्रभावित सबडिवीजन कैलाशहर और कुमारघाट का दौरा किया था और आज शाम उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन , स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के प्रमुखों की एक समीक्षा बैठक बुलाई है।

चक्रवर्ती ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य के अधिकारियों से असहाय लोगों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता पहुंचाने को कहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित कैलाशहर सबडिवीजन में भारतीय वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों को खाना , पानी , दवाइयां आदि लेकर पहले ही भेजा जा चुका है। यहां बाढ़ के चलते 21,000 लोग बेघर हो गए।

चक्रवर्ती ने बताया , 'राष्ट्रीय आपदा मोचन बल , असम राइफल्स और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के कर्मियों को बाढ़ राहत कार्यों में लगाया गया है और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में तलाश जारी है ताकि मालूम हो सके कि कहीं कोई फंसा हुआ तो नहीं है।' नॉर्थइस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि लुमदिंग - बदरपुर खंड पर रेल सेवाएं अब भी निलंबित हैं क्योंकि भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से उस मार्ग पर पटरियां और सुरंग टूट गई हैं।

टॅग्स :बाढ़त्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप