लाइव न्यूज़ :

क्या है मोनोमौसुमी?, युवा लेखकों के लिए बना सशक्त मंच!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2025 17:52 IST

मोनोमौसुमी तीन भाषाओं – हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली में लेखन की सुविधा देता है, जिससे वे अपनी मातृभाषा में भी अपने विचारों को साझा कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2018 में स्थापित यह शैक्षिक प्लेटफॉर्म लेखन और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।निबंधों और लेखों को पुस्तक, ई-बुक और डिजिटल मैगजीन के रूप में प्रकाशित करा सकते हैं।

आज के डिजिटल युग में लेखन केवल शौक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक सशक्त करियर विकल्प भी बन चुका है। लेकिन सही मंच और मार्गदर्शन के अभाव में कई प्रतिभाशाली युवा अपनी लेखन क्षमता को निखार नहीं पाते। ऐसे में ‘मोनोमौसुमी’ एक ऐसा मंच बनकर उभरा है, जो न केवल युवा लेखकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें एक मजबूत पहचान भी प्रदान करता है। वर्ष 2018 में स्थापित यह शैक्षिक प्लेटफॉर्म लेखन और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

मोनोमौसुमी (Monomousumi) ने तकनीक और रचनात्मकता के मेल से लेखन की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाने का कार्य किया है। यह मंच लेखकों को मासिक और त्रैमासिक लेखन प्रतियोगिताओं, फ्रीलांस लेखन नौकरियों और प्रकाशन के सुनहरे अवसरों से जोड़ता है।

युवाओं को अपनी रचनात्मकता को आकार देने के लिए मोनोमौसुमी तीन भाषाओं – हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली में लेखन की सुविधा देता है, जिससे वे अपनी मातृभाषा में भी अपने विचारों को साझा कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस मंच के माध्यम से लेखक अपनी कहानियों, निबंधों और लेखों को पुस्तक, ई-बुक और डिजिटल मैगजीन के रूप में प्रकाशित करा सकते हैं।

जिसका संपूर्ण कॉपीराइट उनके पास सुरक्षित रहता है। अपने गुणवत्ता और नवाचार के कारण मोनोमौसुमी को 2020 में ‘एक्विजिशन इंटरनेशनल’ द्वारा ‘बेस्ट एजुकेशन और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म – इंडिया’ का सम्मान प्राप्त हुआ। इस मंच ने हजारों युवाओं के शब्दों को उड़ान दी है और उन्हें साहित्यिक जगत में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।

अगर आप भी अपने विचारों को शब्दों में ढालकर दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं, तो मोनोमौसुमी आपके लिए सर्वश्रेष्ठ मंच है। अब समय आ गया है कि आप भी अपनी लेखनी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं और अपनी पहचान बनाएं!

टॅग्स :सोशल मीडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा