लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन आपूर्ति की निगरानी कर रहा हूं, अन्य राज्यों को कोटे के अनुसार आपूर्ति की जा रही: खट्टर

By भाषा | Updated: April 22, 2021 19:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। साथ ही जोर दिया कि तंत्र उचित तरह से कार्य कर रहा था और अन्य राज्यों को केंद्र द्वारा निर्धारित कोटे के अनुसार ही ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही थी।

कोविड-19 संबंधी परिस्थितियों और मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ सपंर्क में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र द्वारा निर्धारित कोटे के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी को प्रतिदिन 140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में फोन पर उनसे बात की थी और बताया था कि उनके यहां स्थिति अब बेहतर थी।

हरियाणा की ऑक्सीजन इकाइयों की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 270 मीट्रिक टन है, जिसमें से केंद्र ने प्रतिदिन 140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दिल्ली को आवंटित की है।

अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा में भी इस महीने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और मेडिकल ऑक्सीजन की मांग में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री खट्टर ने संवाददाताओं से कहा कि बुधवार शाम को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बात हुई थी और उन्होंने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया था कि वह खुद ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

खट्टर ने कहा कि हरियाणा की तरफ से दिल्ली को प्रतिदिन 140 मिट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी और बृहस्पतिवार को उनकी आवश्यकतानुसार 30 मीट्रिक टन अतिरिक्त आपूर्ति की गई।

उन्होंने कहा कि निर्धारित कोटे के तहत हरियाणा प्रतिदिन 20 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पंजाब को दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए