लाइव न्यूज़ :

बदरपुर ताप विद्युत केंद्र में घुसी मॉनिटर छिपकली को बचाया गया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून बदरपुर ताप विद्युत केंद्र (बीटीपीएस) में एक शौचालय में चार फुट लंबी मॉनिटर लिजर्ड (जंगली छिपकली) घुस गई, जिससे कर्मचारियों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार रात परिसर में इस छिपकली को देखा और अधिकारियों को सूचित किया जिन्होंने वन्यजीव संरक्षण एनजीओ, ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ से संपर्क किया।

एनजीओ के एक प्रवक्ता ने बताया कि एनजीओ की तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। मॉनिटर छिपकली को वाहन में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने में टीम को लगभग 30 मिनट का समय लगा। बीटीपीएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मॉनिटर छिपकली को बिजलीघर से शौचालय में जाते देखा। इतने बड़े जीव को देखना काफी चौंकाने वाला था।’’

एक अन्य घटना में यहां अमेरिकी दूतावास के प्रवेश द्वार-सी के निकट पांच फुट लंबा काले सिर वाला रॉयल सांप पाया गया। वन्यजीव एसओएस बचाव दल द्वारा सांप को सावधानी से निकाला गया और बाद में उसे प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए