लाइव न्यूज़ :

विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति की खरीद से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के सामने पेश नहीं हुए रॉबर्ट वाड्रा

By भाषा | Updated: May 31, 2019 20:09 IST

वाड्रा ने कहा, ‘‘भारतीय न्यायपालिका में मेरा विश्वास कायम है। मैंने सरकारी एजेंसियों के सारे समन/नियमों का पालन किया है और करूंगा। मैंने 11 बार अपने बयान दर्ज कराए हैं, जिसमें मुझसे 70 घंटे से अधिक की पूछताछ की गई है। मैं भविष्य में भी सहयोग करूंगा और तब तक करूंगा जब तक मुझे सारे गलत आरोपों से मुक्त नहीं कर दिया जाता।’’

Open in App
ठळक मुद्देवाड्रा ने लिखा था कि वह 11वीं बार जांच एजेंसियों के सामने पेश हो रहे हैं और उनसे 70 घंटे से अधिक की पूछताछ की जा चुकी है।बीकानेर में जमीन आवंटन में हुई कथित अनियमितता से जुड़े धनशोधन के एक अन्य मामले में भी कई बार पूछताछ का सामना कर चुके हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति की खरीद से जुड़े धनशोधन के एक मामले में शुक्रवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वाड्रा खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए ईडी के सामने पेश नहीं हुए। जांच एजेंसी उन्हें अगले हफ्ते पेश होने के लिए कोई नई तारीख दे सकती है। वाड्रा से गुरुवार को करीब पांच घंटे तक पूछताछ हुई थी और मामले के जांच अधिकारी ने धनशोधन रोकथाम कानून के तहत उनका बयान दर्ज किया था।

सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी में वाड्रा ने लिखा था कि वह 11वीं बार जांच एजेंसियों के सामने पेश हो रहे हैं और उनसे 70 घंटे से अधिक की पूछताछ की जा चुकी है। वाड्रा ने कहा, ‘‘भारतीय न्यायपालिका में मेरा विश्वास कायम है। मैंने सरकारी एजेंसियों के सारे समन/नियमों का पालन किया है और करूंगा। मैंने 11 बार अपने बयान दर्ज कराए हैं, जिसमें मुझसे 70 घंटे से अधिक की पूछताछ की गई है। मैं भविष्य में भी सहयोग करूंगा और तब तक करूंगा जब तक मुझे सारे गलत आरोपों से मुक्त नहीं कर दिया जाता।’’

इस मामले के अलावा वाड्रा राजस्थान के बीकानेर में जमीन आवंटन में हुई कथित अनियमितता से जुड़े धनशोधन के एक अन्य मामले में भी कई बार पूछताछ का सामना कर चुके हैं। जांच एजेंसी ने हाल में वाड्रा को दी गई अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की और विदेश यात्रा की उनकी अर्जी का भी विरोध किया।

बुधवार को एक अदालत ने वाड्रा को विदेश जाने की अनुमति दिए जाने या नहीं दिए जाने पर अपना आदेश तीन जून के लिए सुरक्षित रख लिया। ईडी ने पिछले हफ्ते दिल्ली की एक अदालत का रुख कर इस मामले में वाड्रा को दी गई अग्रिम जमानत रद्द कराने की मांग की थी और दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा था। 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रवर्तन निदेशालयप्रियंका गांधीदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया