लाइव न्यूज़ :

अनिल देशमुख से जुड़ा धनशोधन मामला: महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब ईडी के सामने पेश हुए

By भाषा | Updated: September 28, 2021 12:45 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले में मंगलवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ईडी ने शनिवार को मामले में पूछताछ के लिए परब (56) को दूसरी बार समन जारी किया था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में परब के पास संसदीय मामलों का विभाग भी है। परब को मंगलवार को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था।

अधिकारी ने बताया कि मंत्री दिन में करीब 11 बजे जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि ईडी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।

जांच एजेंसी के कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले परब ने संवाददाताओं से कहा कि वह मामले की जांच में ईडी का पूरा सहयोग करेंगे। मंत्री ने कहा, ‘‘मैं आज ईडी अधिकारियों के सामने पेश हो रहा हूं, मैं अब भी इस बात से अनजान हूं कि उन्होंने मुझे किस उद्देश्य से बुलाया है। मैं अपनी बेटियों और दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो (बालासाहेब ठाकरे) की कसम खाकर कहता हूं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, इसलिए मैं ईडी कार्यालय जा रहा हूं।’’

परब ने कहा, ‘‘मैं जांच में सहयोग करूंगा और ईडी अधिकारियों के सवालों का जवाब दूंगा।’’ शिवसेना विधायक को एजेंसी ने पहली बार 31 अगस्त को पेश होने के लिए बुलाया था, जिसे उन्होंने आधिकारिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया था और अधिक समय मांगा था।

अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि अन्य आरोपियों और मामले में शामिल लोगों द्वारा कुछ ‘‘खुलासे’’ किए जाने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच में परब से पूछताछ की जानी है। समन ईडी द्वारा महाराष्ट्र पुलिस दल में कथित 100 करोड़ रुपये के रिश्वत और जबरन वसूली मामले में की जा रही आपराधिक जांच से संबंधित है। इसी मामले के कारण अप्रैल में देशमुख ने इस्तीफा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए