लाइव न्यूज़ :

मोकामा विधानसभा उपचुनावः अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी होंगी राजद उम्मीदवार, विधान पार्षद कार्तिक मुखिया ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2022 18:41 IST

Mokama assembly by-election: वर्ष 2005 में अनंत सिंह पास 3.40 लाख की संपत्ति थी, जो 2010 में बढ़कर 38.84 लाख और 2015 में फिर बढ़कर 27.99 करोड़ हो गई. वहीं, जब विधायक ने वर्ष 2020 में चुनाव लड़ा तो उनकी संपत्ति 68.55 करोड़ बताई गई.

Open in App
ठळक मुद्देअनंत सिंह पर अब भी दर्जन भर से अधिक मामले लंबित हैं.अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी एक करोड़ से अधिक इनकम टैक्स भरा है.अनंत सिंह हाथी घोड़े सहित कई जानवरों के शौकीन हैं.

पटनाः बिहार में मोकामा के बाहुबली राजद विधायक रहे अनंत सिंह की विधायकी जाने के बाद पत्नी नीलम देवी उनकी विरासत को संभालेंगी. नीलम देवी मोकामा विधानसभा उपचुनाव में राजद की उम्मीदवार होंगी. इस बात का ऐलान अनंत सिंह के करीबी राजद विधान पार्षद कार्तिक मुखिया ने कर दिया है.

 

उन्होंने कहा है कि मोकामा विधानसभा उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पार्टी की उम्मीदवार होंगी. इसबीच अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है. बताया जाता है कि अनंत सिंह पर अब भी दर्जन भर से अधिक मामले लंबित हैं.

इनमें कई मामलों में सुनवाई चल रही है और कुछ मामले एमपी-एमएलए के सेशन कोर्ट और मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित हैं. मजिस्ट्रेट के कोर्ट में कुछ मामलों में अनुसंधान पर चल रहा है और कुछ में गवाही चल रही है. सेशन कोर्ट में चलने वाले कई मामले काफी संगीन हैं. इनमें एक हत्या का भी मामला है, जबकि एक मामला एसटीएफ से मुठभेड का भी है.

कहा जा रहा है कि बाहुबली नेता अनंत सिंह की संपत्ति पांच वर्षों में लगभग ढाई गुनी बढ़ी है. चुनाव शपथ पत्र के अनुसार वर्ष 2005 में अनंत सिंह पास 3.40 लाख की संपत्ति थी, जो 2010 में बढ़कर 38.84 लाख और 2015 में फिर बढ़कर 27.99 करोड़ हो गई. वहीं, जब विधायक ने वर्ष 2020 में चुनाव लड़ा तो उनकी संपत्ति 68.55 करोड़ बताई गई.

पिछले दो साल से अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी एक करोड़ से अधिक इनकम टैक्स भरा है. 2019-20 में अनंत सिंह ने 8.86 लाख और नीलम देवी ने 1.20 करोड़ का आइटीआर फाइल किया था. पूर्व विधायक अनंत सिंह हाथी घोड़े सहित कई जानवरों के शौकीन हैं. विधानसभा में बग्धी से आना काफी चर्चा का विषय रहा था. कई जगहों पर विधायक घोड़े की सवारी करने नजर आये थे.

कहा जा रहा है कि अगर उन्हें कोई घोड़ा पसंद आ जाये तो उसे खरीदे बिना चैन नहीं लेते थे. अनंत सिंह के एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 1.90 लाख के हाथी, घोडे़, गाय और भैंस हैं. 2015 में 1.70 लाख के हाथी-घोडे़ थे. वहीं, उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 25.33 लाख की इनोवा कार और एक 32.52 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर कार है. जबकि अनंत सिंह के पास अब भी छह लाख की कीमत वाली एक स्कॉर्पियो है. 

टॅग्स :बिहारआरजेडीअनंत सिंहतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए